Asia Cup 2025 IND vs UAE: एशिया कप 2025 का दूसरा मैच आज भारत और यूएई के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भले ही टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में यूएई की टीम से ज्यादा मजबूत हो, लेकिन इस मैच में यूएई का एक बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के लिए खतरा बन सकता है। टी20 इंटरनेशनल में ये खिलाड़ी टीम इंडिया के विस्फोट बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल से भी ज्यादा शतक लगा चुका है।
इस यूएई प्लेयर से रहना होगा सावधान
हम जिस यूएई प्लेयर की बात कर रहे हैं वो टीम के कप्तान मोहम्मद वसीम हैं। टी20 इंटरनेशनल में अभी तक यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। यूएई के लिए वसीम ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। अभी तक इस फॉर्मेट में वसीम ने 82 मैच खेले हैं, इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2922 रन बनाए हैं।
मोहम्मद वसीम के बल्ले से इस दौरान 3 शतक और 23 अर्धशतक निकल चुके हैं। जबकि टी20 इंटरनेशनल में 3 शतक अभी तक अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल भी नहीं लगा पाए हैं। ऐसे में वसीम से भारतीय गेंदबाजों को सावधान रहना होगा और जल्द से जल्द यूएई के कप्तान का विकेट चटकाना होगा।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले बुरे फंसे सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया पर फैंस ने निकाली भड़ास
बांग्लादेश के टी20 सीरीज में मचाया था कोहराम
एशिया कप 2025 से पहले यूएई ने बांग्लादेश के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में यूएई ने बांग्लादेश को 2-1 से करारी शिकस्त दी थी। इस सीरीज में यूएई की जीत में उनके कप्तान मोहम्मद वसीम का अहम योगदान रहा था। जिन्होंने इस सीरीज में बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी। इस सीरीज में बल्लेबाजी करते हुए वसीम ने 143 रन बनाए थे, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहे थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते मोहम्मद वसीम को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।
अभी तक लगा चुके हैं 4 शतक
इंटरनेशनल क्रिकेट में यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम के बल्ले से अभी तक कुल 4 शतक निकल चुके हैं, जिसमें से 3 शतक उन्होंने टी20 और 1 शतक वनडे फॉर्मेट में लगाया है। ऐसे में आज मोहम्मद वसीम से यूएई टीम को काफी उम्मीदें रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें:-5 बार काटा, पानी की तरह बहा खून, Rinku Singh के हाथ का मांस खा गया था ये जानवर
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 mins agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
24 mins ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
56 mins agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 hr agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
1 hr agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
2 hrs agoकुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
2 hrs ago‘भुवनेश्वर पर कोई एहसान नहीं किया’, वसीम जाफर ने सेलेक्टर्स को दिया जवाब
2 hrs agoकब होगी मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी? आर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines