asia cup 2025 ind vs pak: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में सुपर-4 का दूसरा मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अपना आखिरी लीग मुकाबला ओमान के साथ खेला था। इस मैच में टीम इंडिया के बैटिंग कॉम्बिनेशन में कई बदलाव देखने को मिले थे। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव तो इस मैच में नंबर-10 तक भी बल्लेबाजी करने नहीं आए थे। उनकी जगह नंबर-3 पर संजू सैमसन को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक भी लगाया था। अब देखने वाली बात होगी कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया किस बैटिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी?
क्या संजू-तिलक के बैटिंग ऑर्डर में होगा बदलाव?
ओमान के खिलाफ टीम इंडिया के बैटिंग कॉम्बिनेशन में कई बदलाव देखने को मिले थे। इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह नंबर-3 पर संजू सैमसन को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था, जिन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 56 रनों की पारी खेली थी। ऐसे अब देखने वाली बात होगी कि क्या फिर से संजू को नंबर-3 या फिर नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा? दूसरी तरफ तिलक वर्मा को नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK Live Streaming: कब, कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव? ऐसी हो सकती है Playing 11
इस मैच में तिलक वर्मा से ऊपर अक्षर पटेल, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। तिलक वर्मा ने नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में अब पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच में तिलक वर्मा एकबार फिर से नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ओमान के खिलाफ टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को भी इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। सूर्यकुमार यादव ने सभी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करने का मौका दिया था।
ऐसा हो सकता है टीम इडिया का बैटिंग कॉम्बिनेशन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK Weather Report: कैसा रहेगा दुबई का मौसम, पिच किसके लिए साबित होगी मददगार?
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
38 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines