हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले बुरे फंसे सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया पर फैंस ने निकाली भड़ास

एशिया कप 2025 के पहले दिन सभी कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने को मिली। वहीं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 का शानदार आगाज हो चुका है। पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया। जिसमें अफगानिस्तान ने जीत हासिल की, वहीं आज टीम इंडिया अपने एशिया कप 2025 अभियान की शुरुआत करने वाली है। टीम इंडिया अपना पहला मैच यूएई के साथ खेलने वाली है। टूर्नामेंट के पहले दिन सभी कप्तानों की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा किया, जिसके चलते उनको फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

सूर्यकुमार यादव पर भड़के फैंस

अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच मैच से पहले सभी 8 टीमों के कप्तानों की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, इस दौरान कप्तानों ने सवालों के जवाब दिए। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में सूर्यकुमार को मोहसिन नकवी से हाथ मिलाते हुए देखा गया, जो फैंस को पसंद नहीं आया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर सूर्यकुमार यादव की आलोचना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-IND vs UAE: सूर्यकुमार यादव कितने स्पिनर्स को देंगे Playing 11 में मौका? ऐसा बनेगा गेंदबाजी कॉम्बिनेशन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मेजर पवन कुमार ने सूर्यकुमार यादव की मोहसिन नकवी के साथ हाथ मिलाने वाली तस्वीर को शेयर करके लिखा कि “हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों का असली चरित्र, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने आज हमारे दो बहादुरों को मार डाला और बीसीसीआई कप्तान के चेहरे पर मुस्कान है जब वे पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मिल रहे थे, जो भारत माता पर परमाणु हमला चाहते थे। अगर यह खेल कूटनीति है, तो बेशक यह चार्ली कूटनीति है।”

14 सितंबर को भारत-पाक मैच

एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है। हालांकि इस मैच को लेकर भारत के लोगों में अभी भी काफी आक्रोश है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के रिश्ते और ज्यादा खराब हो गए हैं, भारतीय लोग चाहते हैं कि हमारे किसी भी खेल के खिलाड़ी पाकिस्तान के साथ कोई मैच न खेले, लेकिन बीसीसीआई की तरफ से इस मैच को हरी झंडी मिल गई थी। इसको लेकर भी काफी फैंस नाराज हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: कितने बजे शुरू होगा IND vs UAE मैच? जियोहॉटस्टार नहीं, यहां देख सकते हैं लाइव ‘एक्शन’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola