Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। ये टूर्नामेंट इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसके चलते रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ खेलेगी। इसके बाद होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला। 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-पाक के बीच मैच खेला जाएगा। हालांकि इस मैच को लेकर काफी विवाद भी छिड़ा हुआ है, क्योंकि कुछ भारतीय फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स नहीं चाहते कि टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ खेले। वहीं अभी तक इस मैच की टिकट की बिक्री शुरू नहीं हुई है लेकिन टिकटों की काला बाजारी चालू हो गई है।
15 लाख में मिल रहा भारत-पाक मैच का टिकट!
रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का टिकट ब्लैक मार्केट में 15 लाख के आस-पास मिल रहा है। वहीं इसको लेकर अमीरात क्रिकेट बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग सिस्टम सुभान अहमद ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि ऐसी किसी भी वेबसाइट के झांसे में न आए। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। फैंस को सलाह दी गई है कि जब भारत-पाक मैच की टिकटों की बिक्री शुरू होगी तो आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट खरीदें। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 दिन के अंदर इस मैच के टिकटों की बिक्री शुरू हो सकती है।
3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
एशिया कप 2025 में 3 बार भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिल सकता है। पहली बार दोनों टीमें 14 सितंबर को भिड़ेगी, इसके बाद 21 सितंबर को दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा अगर दोनों टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेती है तो फिर 28 सितंबर को फाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत देखने को मिलेगी।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय फैंस में आक्रोश
दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला था। जिसके बाद लोगों ने अपील की थी कि भारत को किसी भी खेल में पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए। जिसका असर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में देखने को मिला था, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से मना कर दिया था।
ये भी पढ़ें:-टीम इंडिया सावधान! Asia Cup 2025 में पाकिस्तान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
37 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines