Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। टूर्नामेंट को लेकर टीम इंडिया का ऐलान भी हो चुका है। एकबार फिर से सूर्यकुमार यादव टी20 टीम की कप्तानी करने वाले हैं, तो वहीं शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कुछ भारतीय फैंस में काफी आक्रोश देखने को भी मिल रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ फैंस खिलाड़ी, टीम इंडिया और बीसीसीआई की आलोचना करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं अब भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारतीय खिलाड़ियों का सपोर्ट किया है।
भारत-पाकिस्तान मैच पर क्या बोले सुनील गावस्कर?
एक इंटरव्यू के दौरान सुनील गावस्कर ने बताया कि ” अगर सरकार ने कोई फैसला ले लिया है, तो मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों की आलोचना या उन पर टिप्पणी की जा सकती है, क्योंकि खिलाड़ी आखिरकार बीसीसीआई के साथ अनुबंधित हैं और वे भारत सरकार से निर्देश लेंगे। इसलिए यह पूरी तरह से उसी पर निर्भर करता है। ” वहीं बीसीसीआई ने पाकिस्तान से मैच खेलने के लिए विदेश मंत्रालय से मंजूरी ले ली है। जिसपर फैंस का बहुत बड़ा वर्ग नाखुश है।
इस साल मई में पहलगाम में आतंकी हमला देखने को मिला था। जिसमें लगभग 27 मासूम लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद पूरे भारत में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला था। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने लेकर भी सवाल खड़े किए थे और कहा था कि किसी भी खेल में अब भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ खेलना नहीं चाहिए।
इसके बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से मना कर दिया था। हालांकि अब टीम इंडिया एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के साथ खेलती हुई दिखाई देगी। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ मैच खेलेगी।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: नजरअंदाज किए गए मोहम्मद सिराज, तो भड़क गए हरभजन सिंह, उठाया बड़ा सवाल
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
12 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
55 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
4 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines