Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। भारत में इस मैच का काफी विरोध भी हो रहा है, लेकिन फिर भी आज मैच होने जा रहा है। ये मुकाबला रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसे तो भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच का करोड़ों फैंस को इंतजार रहता है, क्योंकि ये दोनों टीमें बड़े टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हुई दिखाई देती हैं। वहीं आज एशिया कप 2025 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गूगल ने भी अनोखा जवाब दिया है।
भारत-पाक मैच पर गूगल का जवाब
एशिया कप 2025 में ये दोनों टीमें 1-1 मैच खेल चुकी है। जहां पहले मैच में टीम इंडिया ने यूएई को हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था तो वहीं पाकिस्तान ने ओमान को करारी शिकस्त दी थी। अब दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। वहीं आज एशिया कप में होने वाले भारत-पाक मैच में गूगल ने मजबूत टीम को लेकर बताया कि ‘हालांकि कागजों पर भारत को थोड़ी बढ़त हासिल है, लेकिन इन दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच मुकाबला हमेशा उच्च दबाव वाला और कड़ा मुकाबला होता है, जहां किसी भी समय गति बदल सकती है।’
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: किस टीम का फिरकी का फंदा है ज्यादा मजबूत? जानें दोनों टीमों के स्पिनर्स का हेड टू हेड
एशिया कप में भारत-पाक का हेड टू हेड
एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक 19 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से 16 वनडे और 3 टी20 फॉर्मेट में खेले गए हैं। 16 मैचों में से टीम इंडिया ने 8 में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को 5 मैचों में जीत मिल पाई है। इसके अलावा 3 टी20 मैचों में टीम इंडिया ने 2 और पाकिस्तान ने 1 एशिया कप का मैच जीता है। कुल 19 मैचों में से भारतीय टीम ने 10 और पाकिस्तान ने 6 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।
भारत-पाकिस्तान का हेड टू हेड
इसके अलावा दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज में 13 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 10 मैचों में भारतीय टीम ने बाजी मारी है तो वहीं महज 3 मैचों में पाकिस्तान को जीत मिल पाई है।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी भारत-पाकिस्तान मैच का खेल! मैच रद्द होने पर क्या पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines