Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में सुपर-4 का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस एशिया कप 2025 में ये भारत और पाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत थी और दूसरी बार फिर से पाकिस्तान को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा का बयान सामने आया जिसमें वे टीम इंडिया की पावरप्ले में हुई ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए दिखाई दिए।
हार के बाद क्या बोले सलमान आगा?
टीम इंडिया के हाथोंल मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा ने कहा “हमें अभी भी एक परफेक्ट खेल खेलना बाकी है, लेकिन हम उस ओर बढ़ रहे हैं। एक शानदार खेल, लेकिन पावरप्ले में उन्होंने हमसे मैच छीन लिया। 10 ओवर के बाद हम जिस स्थिति में थे, उसे देखते हुए, हम 10-15 रन और बना सकते थे। 170-180 एक अच्छा स्कोर है, लेकिन पावरप्ले में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, यही अंतर था।”
आगे उन्होंने कहा “अगर आप देखते हैं कि गेंदबाज रन लुटा रहे हैं, तो आपको बदलाव करने की जरूरत है, टी20 में ऐसा ही होता है। कई सकारात्मक पहलू हैं जिस तरह से फखर ने बल्लेबाजी की, फरहान ने बल्लेबाजी की और हैरी ने गेंदबाजी की। श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच का बेसब्री से इंतजार है।”
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने 13 साल के बाद किया ये बड़ा कारनामा, पहले विराट कोहली ने दिया था पाकिस्तान को गहरा ‘जख्म’
एशिया कप 2025 में दूसरी बार पाक को भारत के हाथों मिली हार
पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में दूसरी बार टीम इंडिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले टीम इंडिया ने लीग मैच में पाक को 7 विकेट से धूल चटाई थी, वहीं अब सुपर-4 मैच में 6 विकेट से हराया है। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे और टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा था। वहीं भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 4 विकेट खोकर 18.5 ओवर में हासिल कर लिया था। टीम इंडिया की तरफ से मैच में अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली थी। जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले थे।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिया दोहरा ‘जख्म’, जीत के बाद फिर नहीं किया हैंडशेक
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines