Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप के फाइनल में 41 साल के बाद भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है। टीम इंडिया अभी तक इस एशिया कप 2025 में एक भी मैच नहीं हारी है और पाकिस्तान को टीम इंडिया ने 2 बार हराया है। वहीं टीम इंडिया और फैंस को 8 साल पहले एक बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली हार आज तक चुभती है. जिसका बदला अब सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान से लेना चाहेंगे.
साल 2017 के फाइनल में मिली थी हार
टीम इंडिया को 8 साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों 180 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी. पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 338 रन बनाए थे. पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फखर जमां ने 106 गेंदों पर 114 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं अजहर अली ने 59 और मोहम्मद हफीज ने नाबाद 57 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK Live Streaming: सोनी लिव नहीं यहां फ्री में देखें भारत-पाक फाइनल मैच, नहीं लगेगा पैसा
इसके बाद टीम इंडिया की पारी 30.3 ओवर में महज 158 रनों पर ही सिमट गई थी. रोहित शर्मा इस मैच में बिना खाता खोले आउट हुए थे और विराट कोहली महज 5 रन ही बना पाए थे. हालांकि हार्दिक पांड्या ने जरूर इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला पाए थे. हार्दिक ने फाइनल में 43 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे. वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद आमिर और हसन अली ने 3-3 विकेट चटकाए थे.
अब सूर्यकुमार यादव लेंगे पाकिस्तान से बदला!
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया का इस एशिया कप में शानदार प्रदर्शन रहा है. टीम इंडिया ने 6 मैच खेले हैं और सभी मैचों में जीत हासिल की है. इसके अलावा एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की 2 बार भिड़ंत भी हो चुकी है, दोनों बार पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है. अब तीसरी बार पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया एशिया कप 2025 खिताब जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में मिली हार का बदला लेना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: सुपर ओवर में भारत की जीत का हीरो, फाइनल में हो जाएगा बाहर? ये है बड़ी वजह
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines