IND vs PAK Final Live Streaming: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने अपना आखिरी सुपर-4 का मुकाबला श्रीलंका के साथ खेला. इस मैच में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीत हासिल की. सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. अब फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिलने वाली है.
एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान का फाइनल में आमना-सामना हो रहा है. हालांकि इस एशिया कप 2025 में तीसरी बार भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इससे पहले दोनों बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी. पहले 14 सितंबर और फिर 21 सितंबर को भारत-पाक के बीच मैच खेला गया था.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: सुपर ओवर में भारत की जीत का हीरो, फाइनल में हो जाएगा बाहर? ये है बड़ी वजह
IND vs PAK फाइनल कहां खेला जाएगा?
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले भी इन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले इस मैदान पर खेले जा चुके हैं और दोनों मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी.
IND vs PAK फाइनल कितने बजे शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. वहीं मैच को लेकर 7:30 बजे टॉस होगा.
IND vs PAK फाइनल मैच का कहां होगा लाइव टेलीकास्ट?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2025 फाइनल का लाइव आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.
IND vs PAK फाइनल की कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. इसके अलावा फैन कोड पर भी आप मैच को देख सकते हैं.
IND vs PAK फाइनल फ्री में कहां देख सकेंगे?
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स पर बिल्कुल फ्री में देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: फाइनल से पहले हार्दिक-अभिषेक की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, जानें कोच ने क्या दिया अपडेट
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines