Asia Cup 2025 IND vs PAK: टीम इंडिया को अपना अगला मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना-अपना पहला जीतकर आ रही है। जहां टीम इंडिया ने पहले मैच में यूएई को हराया था तो वहीं पाकिस्तान ने ओमान को शिकस्त दी थी। वहीं अब एक टीम का एशिया कप 2025 में जीत का सिलसिला थम जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था, लेकिन पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच में सभी की नजरें अभिषेक शर्मा पर रहने वाली है। इस मैच में पाकिस्तान के सूफियान मुकीम का सामना एकबार फिर से अभिषेक शर्मा से होता हुआ दिखाई देगा।
पिछली लड़ाई का बदला लेंगे अभिषेक शर्मा!
इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था तो इन दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस देखने को मिली थी। दरअसल उस मैच में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी और सूफियान मुकीम ने अभिषेक पारी पर विराम लगाया था। सूफियान ने अभिषेक का विकेट चटकाने के बाद उनको तरफ पवेलियन जाने का इशारा किया था। जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने भी गुस्से में सूफियान को करारा जवाब दिया था।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से BCCI पदाधिकारियों ने भी फेरा मुंह, क्या Boycott का है ये असर?
दोनों के बीच बढ़ती बहस को देखकर खिलाड़ियों और अंपायर्स ने दोनों का बीच-बचाव करवाया था। ऐसे में एकबार फिर ये दोनों खिलाड़ी आमने-सामने होने वाले हैं। तब अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली थी। ये मुकाबला अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। उस मैच को भारतीय टीम ने 7 रनों से जीत लिया था।
यूएई के खिलाफ खेली थी तूफानी पारी
टीम इंडिया का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ हुआ था। इस मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। टीम इंडिया ने इस मैच को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया था।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: IND vs PAK नहीं, इन दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर, आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
43 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
3 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines