हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs OMAN: नंबर-10 तक भी बल्लेबाजी करने नहीं आए सूर्यकुमार यादव, 200 रन बनाने से चूक गई टीम इंडिया

Asia Cup 2025 India vs Oman: ओमान के खिलाफ टीम इंडिया के पास 200 रन से ज्यादा बनाने का सुनहरा मौका था, लेकिन इस मैच हैरानी वाली बात रही कि कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर-10 तक भी बल्लेबाजी करने नहीं आए.

विज्ञापन
Asia Cup 2025 suryakumar yadav

Asia Cup 2025 IND vs OMAN: एशिया कप 2025 का 12वां मैच भारत और ओमान के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करते हुए देखा गया, लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान एक हैरानी वाली बात भी देखने को मिली. इस मैच में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर-10 तक भी बल्लेबाजी करने नहीं आए. ऐसा पहली बार देखने को मिला है.

200 रन बनाने से चूक गई टीम इंडिया

ओमान के खिलाफ टीम इंडिया के पास 200 या उससे ज्यादा रन बनाने का सुनहरा मौका था, लेकिन ये तब हो सकता था जब सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आते. अक्सर सूर्यकुमार यादव को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाता है, लेकिन इस मैच में संजू सैमसन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए थे. सूर्या ने इस मैच में हर खिलाड़ी को बल्लेबाजी करने का मौका दिया, लेकिन खुद वे बल्लेबाजी करने नहीं आए. टी20 इंटरनेशनल में लंबे समय तक नंबर-1 बल्लेबाज रहे सूर्या ने आखिर ऐसा फैसला क्यों किया ये बड़ा सवाल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें:-IND vs Oman: संजू का शॉट बन गया हार्दिक के लिए ‘मनहूस’, अपनी विकेट का सिर्फ तमाशा देखते रह गए पांड्या!

विज्ञापन

टीम इंडिया ने बनाए 188 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 188 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने 45 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों पर 5 चौरे और 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाए.

वहीं तिलक वर्मा ने 18 गेदों पर 29 और अक्षर पटेल ने 13 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली. शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे इस मैच में फ्लॉप साबित हुए. गिल 5, हार्दिक 1 और शिवम 5 रन बनाकर आउट हुए थे. वहीं ओमान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाह फैसल, जितेन और आमिर कलीम ने 2-2-2 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड करने वाले शाह फैसल कौन? स्विंग से मचाया हाहाकार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola