Asia Cup 2025, IND vs OMAN Live Streaming: एशिया कप 2025 में आज ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा. भारत ने पहले ही सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है तो वहीं दूसरी तरफ ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. ये मैच महज एक औपचारिकता होगा और भारतीय टीम इसमें अपने बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमा सकती है. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अभी तक खेले दोनों मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं ओमान एक भी मैच नहीं जीत पाया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख पाएंगे.
IND vs OMAN हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और ओमान के बीच टी20 इंटरनेशनल में अभी तक कोई भी मैच नहीं खेला गया है. इसका मतलब दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी. जतिंदर सिंह की कप्तानी में ओमान इस मैच में अपनी कुछ छाप जरूर छोड़ना चाहेगी.
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming
इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. टीवी पर आप सोनी के स्पोर्ट्स चेनलों पर मैच का लाइव प्रसारण देख पाएंगे तो वहीं ओटीटी के लिए सोनी लिव ऐप के जरिए लाइव मैच देख सकते हैं.
IND vs OMAN मैच कब खेला जाएगा
भारत और ओमान के बीच ग्रुप ए का ये मुकाबला शुक्रवार, 19 सितंबर को खेला जाएगा.
IND vs OMAN का मुकाबला कहां खेला जाएगा
टीम इंडिया ने अभी तक एशिया कप 2025 में अपने सभी मुकाबले दुबई के मैदान पर खेले हैं. ये मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा.
IND vs OMAN कितने बजे शुरू होगा
भारत और ओमान के बीच ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार ये मैच 8 बजे शुरू होगा और 7 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
ओमान की संभावित प्लेइंग 11
आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वसीम अली, हसनैन शाह, शाह फैसल, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंद
ये भी पढ़िए- दुनिथ वेल्लालागे के पिता के निधन की खबर सुनकर भावुक हुए मोहम्मद नबी, सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
4 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines