IND vs BAN Weather Report: एशिया कप 2025 में आज सुपर-4 का चौथा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीम अभी तक सुपर-4 में 1-1 मैच खेल चुकी है और दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी. जहां टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को पटखनी दी थी तो वहीं बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया था. अब टीम इंडिया इस मैच को जीतकर फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी. वहीं आज के मैच के दौरान दुबई का मौसम भी थोड़ा बदला-बदला रहने वाला है.
मैच के दौरान कैसा रहेगा दुबई का मौसम?
वैसे तो अभी तक दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जितने मैच खेले गए हैं उस दौरान काफी गर्मी देखने को मिली है, लेकिन आज मौसम बदला-बदला दिखने वाला है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार मैच के दौरान दुबई में आज बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है तो वहीं रात के समय मैच के दौरान बादल छाए रहने के साथ-साथ तापमान घटकर 23 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. हालांकि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें:-IND vs BAN, Asia Cup 2025: बांग्लादेश के खिलाफ बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, ये मैच विनर हो सकता है बाहर
तेज गेंदबाजों का रहा दबदबा
दुबई की पिच को वैसे तो स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता है, लेकिन पिछले 10 मैचों में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है. दुबई की पिच पर तेज गेंदबाजों ने 55 फीसदी विकेट चटकाए हैं तो वहीं स्पिन गेंदबाजों ने 45 फीसदी विकेट हासिल किए हैं. शुरुआत में इस पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती है लेकिन बीच के ओवर्स में रन बनाना उतना आसान नहीं रहता. पिछले 10 मैचों में दुबई की पिच पर 63 विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाए हैं.
भारत-बांग्लादेश का हेड टू हेड
अभी तक भारत और बांग्लादेश के बीच 17 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 16 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है तो वहीं बांग्लादेश ने महज 1 ही मैच में जीत का स्वाद चखा है. आखिरी बार टी20 क्रिकेट में इन दोनों टीमों का आमना-सामना साल 2024 में हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी.
ये भी पढ़ें:-IND vs BAN Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला, नहीं खर्च करने होंगे एक भी रुपये
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines