Asia Cup 2025 IND vs BAN: टीम इंडिया एशिया कप 2025 सुपर-4 में आज बांग्लादेश से भिड़ने वाली है. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडिय में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया एशिया कप 2025 के फाइनल में भी पहुंच जाएगी. वहीं आज के मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर रहने वाली हैं. हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल करने की दहलीज पर खड़े हैं. जिसके लिए अब उनको एक काम करना होगा.
हार्दिक करेंगे बड़ा कारनामा!
हार्दिक पांड्या के पास बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करके 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे करना का मौका है. फिलहा हार्दिक के नाम टी20 इंटरनेशनल में 97 विकेट दर्ज हैं और वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं।
ये भी पढ़ें:-IND vs BAN Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा दुबई का मौसम?
इससे पहले ये कारनामा अर्शदीप सिंह कर चुके हैं. ओमान के खिलाफ 1 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए थे. अर्शदीप ने सबसे कम मैचों में ये उपलब्धि हासिल की थी. अब ये मुकाम हासिल करने से हार्दिक 3 विकेट दूर हैं अगर वे बांग्लादेश के खिलाफ 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो हार्दिक 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे.
T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
| खिलाड़ी का नाम | मैचों की संख्या | विकेटों की संख्या |
|---|---|---|
| अर्शदीप सिंह | 63 | 100 |
| हार्दिक पांड्या | 118 | 97 |
| युजवेंद्र चहल | 80 | 96 |
| जसप्रीत बुमराह | 73 | 92 |
फाइनल की दहलीज पर खड़ी टीम इंडिया
टीम इंडिया के लिए एशिया कप 2025 काफी शानदार रहा है। टीम इंडिया ने अब तक अपने सभी मैच जीते हैं. इसके अलावा इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार की अगुवाई वाली टीम इंडिया 2 बार पाकिस्तान को पीट चुकी है. सुपर-4 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. वहीं बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने कमाल का प्रदर्शन किया था. अब बांग्लादेश के खिलाफ भी टीम इंडिया और फैंस को इन खिलाड़ियों से ऐसे कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें:-IND vs WI: टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ऐलान आज, 1 या 2 नहीं बल्कि इतने हो सकते हैं बदलाव
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines