Asia Cup 2025 IND vs BAN: एशिया कप 2025 में सुपर-4 का चौथा मैच बीते दिन भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 41 रनों से जीतकर एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान या फिर बांग्लादेश के साथ हो सकता है। वहीं बांग्लादेश के साथ हुए मैच के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के फैसले पर सवाल उठ रहा है, इस मैच में एक खिलाड़ी को पूरी तरह से बल्लेबाजी के दौरान इग्नोर कर दिया गया था। जिसकी काफी आलोचना हो रही है।
संजू सैमसन को नहीं कराई बल्लेबाजी
भले ही टीम इंडिया अब बांग्लादेश को हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंच गई हो, लेकिन बांग्लादेश के साथ हुए मैच में संजू सैमसन को बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा गया। उनसे पहले अक्षर पटेल, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। अक्सर संजू सैमसन को नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाता है, लेकिन इस मैच में उनको नंबर-5 पर भी बल्लेबाजी नहीं कराई गई।
ये भी पढ़ें:-IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, बताई जीत की असली वजह
बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने बताया था कि संजू सैमसन को नंबर-5 पर बैक किया जा रहा है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। नंबर-7 तक भी संजू बल्लेबाजी करने नहीं आए थे।
उनसे पहले शिवम दुबे आए जो महज 2 रन बना पाए थे, तिलक वर्मा ने 5 और अक्षर पटेल 10 रन बनाकर नाबाद रहे थे। पहले संजू को ओपनिंग से मिडिल ऑर्डर में लाया गया, लेकिन अब मिडिल ऑर्डर में भी उनको बल्लेबाजी नहीं मिल पा रही है, जिसपर काफी सवाल उठ रहे हैं।
टीम इंडिया ने जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने एकबार फिर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों की पारी खेली। इसके बाद बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 127 रनों पर ढेर हो गई थी।
ये भी पढ़ें:-IND vs BAN: 5 भारतीय हीरो ने बांग्लादेश को हराया, फाइनल में इस तरह टीम इंडिया को पहुंचाया
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines