हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: फाइनल में इन 3 गलतियों से बचना चाहेगी टीम इंडिया, तब होगा खिताब पर कब्जा!

Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मैच अब 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। टीम इंडिया ने अभी तक इस एशिया कप 2025 में एक भी मैच नहीं हारा है। वहीं अब फाइनल में टीम इंडिया 3 गलतियां करने से बचना चाहेगी।

विज्ञापन
Asia Cup 2025 Final Ind vs Pak

Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया, इस मैच को पाकिस्तान ने जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरी बार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है, इससे पहले 2 बार सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया पाकिस्तान को हरा चुकी है। दूसरी तरफ फाइनल में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 3 गलतियां करने से बचना चाहेगी।

इन 3 गलतियों से बचना चाहेगी की टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए एशिया कप 2025 कुछ खास नहीं रहा है। सूर्यकुमार ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस और टीम को काफी निराश किया है। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। अभी तक इस एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से महज 59 रन ही निकले हैं, ऐसे में अब टीम इंडिया चाहेगी कि फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान का बल्ला चले और वे मौका मिलने पर टीम के लिए रन बनाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-‘उसे 2 ओवर की अंदर आउट कर दो’, शोएब अख्तर ने PAK को बताया Final में टीम इंडिया को हराने का ‘प्लान’

फील्डिंग में करना होगा सुधार

विज्ञापन

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की फील्डिंग काफी खराब रही है, जो कहीं न कहीं टीम इंडिया के लिए एक चिंता का विषय है। टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अभी तक 12 कैच छोड़ चुकी है। इन 12 में से 8 कैच तो सुपर-4 के 2 मैचों में ही छोड़े गए हैं, ऐसे में अब पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में टीम इंडिया अपनी फील्डिंग को सुधारना चाहेगी। प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय खिलाड़ी अब कैचिंग की जमकर तैयारी कर रहे हैं।

बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना से बचना होगा

विज्ञापन

पिछले कई मैचों में टीम इंडिया को बैटिंग ऑर्डर में ज्यादा बदलाव करते हुए देखा गया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में नंबर-3 पर शिवम दुबे से बल्लेबाजी करवाई गई थी, जबकि नंबर-3 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करते हैं। इसके अलावा संजू सैमसन नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हैं लेकिन इस मैच में उनको बल्लेबाजी करने का ही मौका नहीं मिला था।

वहीं इससे पहले ओमान के साथ खेले गए मैच में सूर्यकुमार को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था, कप्तान नंबर-10 तक भी बल्लेबाजी करने नहीं आए थे। इस तरह के एक्सपेरिमेंट से टीम इंडिया को फाइनल में बचना होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, भारत को दे डाली चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola