Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान ने 94 रनों से जीतकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। इस मैच में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक कमाल की रही। बल्लेबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई ने हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस मैच में अजमतुल्लाह उमरजई के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
अजमतुल्लाह उमरजई ने रचा इतिहास
इस मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने बोर्ड पर 188 रन लगा दिए थे। जिसमें अजमतुल्लाह उमरजई का अहम योगदान रहा। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान अजमतुल्लाह उमरजई ने 5 छक्के और 2 चौके लगाए थे। इस दौरान अजमतुल्लाह ने महज 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। अब टी20 इंटरनेशनल में अजमतुल्लाह उमरजई अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: हांगकांग के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले ही मैच में करा ली फजीहत
इससे पहले ये रिकॉर्ड मोहम्मद नबी और गुलबदीन नायब के नाम था। इन दोनों खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान के लिए 21-21 गेंदों पर टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया था, जिसको अब अजमतुल्लाह उमरजई ने तोड़ दिया है। मोहम्मद नबी ने साल 2017 में ये कारनामा आयरलैंड के खिलाफ करके दिखाया था तो वहीं गुलबदीन नायब ने साल 2024 में टीम इंडिया के खिलाफ ये कारनामा किया।
19वें ओवर में लगाई छक्कों की हैट्रिक
अजमतुल्लाह उमरजई ने पारी के 19वें ओवर में काफी आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। इस ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई ने आयुष शुक्ला की गेंदों पर लगातार 3 छक्के लगाए थे। इस ओवर में ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 1 विकेट भी हासिल किया था।
ये भी पढ़ें:-6,6,6,6,6… यूएई में दहाड़ा पंजाब किंग्स का शेर, अफगानिस्तान की हुई बल्ले-बल्ले, 20 गेंदों में ठोका अर्धशतक
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
19 mins ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
42 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
52 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines