Rashid Khan Highest Wicket Taker: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने बांग्लादेश के देश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। जिसके चलते उन्होंने एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम भी कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट लेने के साथ ही राशिद खान ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है, अभी तक ये खास रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार का नाम था जिसको अब राशिद खान ने अपने नाम कर लिया है।
एशिया कप टी20 में राशिद खान ने रचा इतिहास
बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए राशिद खान ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। 2 विकेट लेने के साथ ही अब राशिद खान ने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है। राशिद अब एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में 6 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए थे। वहीं राशिद खान ने एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में 10 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट चटका दिए हैं।
ये भी पढ़ें:-AFG vs BAN: सिर चढ़कर बोला Rashid Khan का जादू, क्लीन बोल्ड कर बल्लेबाज को दिखाए तेवर, वीडियो वायरल
बता दें, भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जबकि राशिद खान लगातार अफगानिस्तान के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। अभी तक एशिया कप 2025 में राशिद खान कुल 3 विकेट चटका चुके हैं। जिसमें से 1 विकेट राशिद ने पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ चटकाया था, जबकि 2 विकेट अब बांग्लादेश के खिलाफ लिए हैं।
टॉप-5 में हार्दिक पांड्या शामिल
श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। हसरंगा ने एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में 8 मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा यूएई के अमजद जावेद 7 मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं और वे चौथे पायदान पर शामिल हैं। वहीं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 10 मैचों में 12 विकेट हासिल किए है और वे पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें:-Dream 11 या अपोलो टायर्स नहीं, ये रहा टीम इंडिया का सबसे महंगा स्पॉन्सर, इतने करोड़ की थी डील
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
2 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
2 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
3 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
3 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
3 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
4 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
4 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
5 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
5 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines