हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान के साथ होगा पहला मैच; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Women Team India: एशिया कप 2024 खेलने के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है। इस बार एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका कर रहा है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेलने वाली है।

विज्ञापन
IND vs PAK

Women Team India: भारतीय महिला टीम एशिया कप 2024 में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस बार एशिया कप श्रीलंका में खेला जा रहा है। टीम इंडिया एशिया कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 19 जुलाई को करेगी। 19 जुलाई को टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के साथ होगा। एक बार फिर से टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में हैं।

सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरें

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरे साझा की हैं, उनमें भारत और बांग्लादेश की खिलाड़ी दिख रही हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर, श्रेयंका पाटिल और जेमिमा रोड्रिगेज तस्वीरों में एयरपोर्ट से निकलते हुए दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें;- IPL 2025 के बीच पाकिस्तान टीम इस देश का करेगी दौरा, अचानक सामने आया शेड्यूल

विज्ञापन

एशिया कप 2024 में टीम इंडिया का शेड्यूल

भारत बनाम पाकिस्तान (19 जुलाई)
भारत बनाम यूएई (21 जुलाई)
भारत बनाम नेपाल (23 जुलाई)

टीम इंडिया ग्रुप-ए में शामिल

एशिया कप 2024 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। ग्रुप-ए में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान, नेपाल और यूएई की टीमों को रखा गया है। इसके अलावा ग्रुप-बी में बांग्लादेश, थाईलैंड, श्रीलंका और मलेशिया की टीमों को रखा गया है। इस टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। 28 जुलाई को एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें;- Video: श्रीलंका दौरे के लिए T20I में टीम इंडिया का कप्तान कौन? 1 जगह, 3 दावेदार

ये भी पढ़ें;- IND vs SL: जिम्बाब्वे गए इन खिलाड़ियों को मिल सकती है श्रीलंका दौरे पर जगह, सामने आए 4 नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola