हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बीच मैदान बौखला गए आर अश्विन, अंपायर पर भड़के, अब मिली ये सजा

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 में एक मैच के दौरान आर अश्विन को अंपायर के साथ बहस करते हुए देखा गया। जिसके चलते अब आर अश्विन को सजा मिली है। उन्होंने अपने दस्तानों को भी हवा में फेंक दिया था।

विज्ञापन
ashwin

TNPL 2025: आईपीएल 2025 के बाद अब तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेली जा रही है, इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब आर अश्विन भी इस लीज में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले उनको आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए देखा गया था, जहां उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वहीं अब टीएनपीएल 2025 में एक मैच के दौरान अश्विन को अंपायर पर भड़कते हुए देखा गया, जिसकी सजा भी अब अश्विन को मिली है।

आर अश्विन को मिली ये सजा

टीएनपीएल 2025 में कोयंबटूर के श्री रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस क्रिकेट ग्राउंड में डिंडीगुल ड्रैगन्स और तिरुप्पुर तमिजहंस के बीच मुकाबले के दौरान अश्विन अंपायर के फैसले से निराश होकर आपा खो बैठे। साई किशोर की गेंद पर एलबीडब्लू आउट दिए जाने के बाद अश्विन को अंपायर से बहस करते हुए देखा गया। इसके बाद अश्विन ने पवेलियन जाते समय अपना बल्ला पैड पर पटका और अपने दस्ताने हवा में फेंक दिए। अश्विन डगआउट से अंपायरों पर चिल्लाते रहे।

अश्विन पर मैच रेफरी अर्जुन कृपाल सिंह द्वारा दो मामलों में दोषी पाए जाने के बाद मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया। टीएनपीएल के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया, “मैच के बाद मैच रेफरी ने सुनवाई की। अश्विन पर अंपायरों के प्रति असहमति दिखाने के लिए 10 प्रतिशत और उपकरणों के दुरुपयोग के लिए 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उन्होंने जुर्माना स्वीकार कर लिया।”

विज्ञापन

अश्विन की टीम को मिली हार

इस मैच में आर अश्विन की डिंडीगुल ड्रैगन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 93 रन ही बनाए थे। 16.2 ओवर में ही अश्विन की टीम ऑलआउट हो गई थी। इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए अश्विन ने 11 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली थी, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था।

ये भी पढ़ें:- निकोलस पूरन ने इस वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा? हैरान कर देगी वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola