IPL 2025 DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर आईपीएल 2025 सीजन-18 का शानदार आगाज किया है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत काफी मुश्किल लग रही थी क्योंकि आधी टीम महज 65 रन के स्कोर पर ही आउट हो गई थी। इसके बाद मैदान पर आशुतोष शर्मा का तूफान आया और दिल्ली के लिए इतिहास लिख गया।
आशुतोष की विस्फोटक बल्लेबाजी देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया। इस शानदार प्रदर्शन के चलते आशुतोष को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। वहीं अपने इस खास अवॉर्ड को आशुतोष ने एक खास शख्स को डेडिकेट किया।
शिखर धवन को डेडिकेट किया अवॉर्ड
इस मैच में आशुतोष ने महज 31 गेंदों पर 66 रन की नाबाद पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान आशुतोष ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए थे। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। ये अवॉर्ड मिलने के बाद आशुतोष शर्मा ने बताया “पिछले साल से सबक लिया। पिछले सीजन में कई मौकों पर खेल को खत्म करने से चूक गया। पूरे साल मैंने इस पर ध्यान केंद्रित किया और इसके बारे में कल्पना की। मुझे विश्वास था कि अगर मैं आखिरी ओवर तक खेलूंगा, तो कुछ भी हो सकता है। विप्रज ने अच्छा खेला। मैंने उसे हिट करते रहने के लिए कहा। वह दबाव में बहुत शांत था। मैं यह पुरस्कार अपने गुरु शिखर पाजी को समर्पित करना चाहता हूं।”
ये भी पढ़ें:- DC vs LSG: ऋषभ पंत की एक गलती पड़ी टीम पर भारी, ऐसे हाथ से फिसल गई जीत
दिल्ली ने 3 गेंद पहले जीत लिया था मैच
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए थे। लखनऊ की तरफ से निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। पूरन ने 30 गेंदों पर 75 और मार्श ने 36 गेंदों पर 72 रन बनाए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मैच को 19.3 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। जिसमें आशुतोष के 66 रन काफी अहम थे। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 और विप्रज निगम ने 15 गेंद पर 39 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- DC vs LSG: हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा बयान, कहां पिछड़ गई थी टीम?
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
18 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines