Ashes 2025-26: एडिलेड में इंग्लिश गेंदबाजों के लिए ‘काल’ बने ट्रेविस हेड, शतक ठोक खास अंदाज में किया सेलिब्रेट

Ashes 2025-26: एशेज के तीसरे मुकाबले में ट्रेविस हेड का बल्ला एक बार फिर से गरजा. उन्होंने कमाल की पारी खेलते हुए इंग्लिश गेंदबाजों की हालत खराब की और अपना शतक पूरा किया. एडिलेड के मैदान पर उनका ये पिछले 4 मैचों में चौथा शतक है. उन्होंने इस शतक को खास अंदाज में सेलिब्रेट भी किया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है…

Travis Head Century in Adelaid test

Travis Head Century in Adelaid test

Ashes 2025-26: एशेजी सीरीज के तीसरे टेस्ट में ट्रेविस हेड ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने बल्ले से धमाल मचाते हुए दूसरी पारी में शतक जड़ा दिया. इंग्लैंड गेंदबाजों को अकेले दम पर बैकफुट पर धकेलते हुए उन्होंने 146 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. पहले 2 टेस्ट मैच हार चुकी इंग्लैंड इस मैच में भी पिछड़ती हुई नजर आ रही है. हेड के लिए इस सीरीज में ये दूसरा शतक रहा. शतक पूरा करने के बाद उन्होंने खास अंदाज में सेलिब्रेट भी किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. इससे पहले पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच की चौथी पारी में शतक जड़ते हुए उन्होंने मुकाबले को एकतरफा कर दिया था.

एडिलेड में जड़ा लगातार चौथा शतक

ट्रेविस हेड का बल्ला एडिलेड के मैदान पर जमकर गरजता हुआ अक्सर नजर आता है. इस मैदान पर खेले गए पिछले 4 मैचों में उनका ये चौथा शतक है. साल 2022 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 175 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद साल 2024 में उन्होंने इस मैदान पर 2 मुकाबले खेले और दोनों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. अब इस साल वो इस मैदान पर पहली बार खेलने उतरे तो उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए शतक ठोक दिया. इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद उन्होंने इसे खास अंदाज में पिच को चूमते हुए सेलिब्रेट किया है. उनके सेलिब्रेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है.

सीरीज हार की कगार पर इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से एशेज सीरीज हार की कगार पर खड़ी हो चुकी है. सीरीज के पहले 2 मैच इंग्लैंड हार चुकी है और एडिलेड में भी टीम हार के करीब है. कंगारुओं के लिए सीरीज में अभी तक हेड सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने खेली 3 मैचों की 6 पारियों में 330 रन बनाए हैं और एडिलेड की दूसरी पारी में अभी भी नाबाद खड़े हैं. 

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बल्लेबाज 300 से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली है और अभी भी टीम के पास 6 विकेट बचे हुए हैं. इस मैच में जीत हासिल करते ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर कब्जा कर लेगी. इसके बाद होने वाले 2 मैच महज औपचारिकता भर रह जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ