Rohit Sharma Retirement: मौजूदा समय में टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा के दिन कुछ खास नहीं चल रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम को लगातार हार झेलनी पड़ रही है। रोहित की कप्तानी में पिछले साल टीम इंडिया को घरेलू जमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से वाइटवॉश का सामना करना पड़ा। ‘हिटमैन’ इस हार के दुख से उबरे ही थे कि टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से दस साल बाद बॉर्डर-गावस्कर सीरीज गंवा दी। उनके क्रिकेट करियर पर उठ रहे लगातार सवालों के बीच अब उनके संन्यास को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
न्यूज24 के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र से संकेत मिल रहे हैं कि यह दिग्गज बल्लेबाज आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास ले सकता है। टीम इंडिया अगर चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहती है तो रोहित 9 मार्च या इसके बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। टीम इंडिया का टूर्नामेंट में अभियान 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से शुरू होगा।
यह भी पढ़ें: 13 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन, अब इस बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान
टेस्ट से संन्यास का किया था खंडन
रोहित कंगारू टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के निर्णायक टेस्ट से बाहर बैठे थे। उनके ऐसा करने से अटकलें लगने लगीं कि वो इस सीरीज के बाद टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि, उन्होंने खुद इसका खंडन कर दिया और कहा कि वो क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट से फिलहाल संन्यास लेने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने 2024/25 सीजन में आठ टेस्ट खेले और इसमें उन्होंने सबको हैरान करते हुए 10.93 के औसत से मात्र 164 रन बनाए।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में फ्लॉप रहे थे रोहित
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 31 रन बनाए, जिसमें उनका औसत से सिर्फ 31 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 6.2 का रहा था। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी दौरे पर गए कप्तान द्वारा दर्ज किया गया सबसे खराब औसत था। यह सब उस साल के आखिर में हुआ, जिसमें रोहित की बल्लेबाजी की तारीफ की गई थी क्योंकि उन्होंने भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy के लिए कब चुनी जाएगी टीम इंडिया? 12 की जगह अब इस दिन ऐलान
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
6 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
47 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines