Arun Jaitely Stadium: आईपीएल 2025 के स्थगित होने के बाद दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पिछले तीन दिन में भारत के यह चौथे मैदान को बम से दहलाने की धमकी भरा मेल आया है। इससे पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम, ईडन गार्डन्स और सवाई मानसिंह को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई का कहना है कि टूर्नामेंट के भविष्य पर फैसला जल्द लिया जाएगा।
एक और स्टेडियम को उड़ाने की धमकी
आईपीएल 2025 के स्थगित होने के बाद दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम को बम से दहलाने की धमकी मिली है। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए डीडीसीए ने धमकी भरे मेल आने की पुष्टि की है। इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी गई। मेल आने के साथ ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीडीसीए के एक अधिकारी ने बातचीत करते हुए बताया, “हां, हमको आज सुबह एक धमकी भरा मेल आया है, जिसको हमने पहले ही दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस इसको लेकर तुरंत एक्शन में आ गई है और स्टेडियम के आसपास जांच अभियान चलाया जा रहा है।”
तीन दिन में चौथे स्टेडियम को मिली धमकी
गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी अटैक के जवाब में भारतीय सेना ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला करते हुए 90 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर डाला था। भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद सबसे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के पास आया है। ठीक इसी दिन केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा मैच के दौरान ईडन गार्डन्स को भी दहलाने का मेल आया था। वहीं, 8 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
10 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines