ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि आईसीसी ने टीम का ऐलान करने के लिए 12 जनवरी की तारीख रखी है। फैंस को टीम इंडिया के स्क्वॉड का बेसब्री से इंतजार है। वहीं इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में तीन भारतीय खिलाड़ी पहली बार खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। ये खिलाड़ी वनडे विश्व कप 2023 में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।
1. यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल को अभी तक टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। टेस्ट और टी20 में जायसवाल टीम इंडिया के लिए धमाल मचा चुके हैं। साल 2024 में यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, इसके अलावा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी इस जायसवाल ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। जिसमें एक शतक भी शामिल था। वहीं अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जायसवाल को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है, जिसके बाद फैंस उनको वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करते हुए देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से हो सकते हैं बाहर, इंजरी बढ़ा रही भारत की टेंशन
2. अर्शदीप सिंह
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे बेस्ट गेंदबाज हैं। टी20 विश्व कप में भी अर्शदीप को खेलते हुए देखा गया था। हालांकि अभी तक इस तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिए महज 8 वनडे मैच ही खेले हैं, जिसमें उनके नाम 12 विकेट दर्ज हैं। अब अर्शदीप को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है।
3. ऋषभ पंत
कार एक्सीडेंट के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लगभग डेढ साल तक क्रिकेट मैदान से दूर रहे थे, जिसके चलते वे वनडे विश्व कप 2023 भी नहीं खेल पाए थे। लेकिन पंत ने आईपीएल 2024 में क्रिकेट मैदान पर शानदार वापसी की थी, इसके बाद पंत को टी20 विश्व कप 2024 में भी खेलते हुए देखा गया था। तब से पंत टीम इंडिया के लिए लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी पंत का प्रदर्शन ठीकठाक रहा था, अब पंत पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy से पहले अफगानिस्तान टीम में बड़ा बदलाव, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी की हुई एंट्री
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
6 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
57 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
3 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
3 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines