Sri Lanka vs India: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला टाई हो गया। टीम इंडिया इस मैच को जीतने की दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन मैच के आखिर में छोटी सी गलती ने भारतीय टीम से जीत छीन ली।
मैच के आखिरी में टीम इंडिया को जीतने के लिए 14 बॉल पर एक रन चाहिए था, लेकिन टीम इंडिया के पास आगे कोई विकेट नहीं बचा था। इस दौरान क्रीज पर अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज मौजूद थे। भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि अर्शदीप सिंह सिंगल लेकर मैच को जिता देंगे, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस भड़क उठे और अर्शदीप की क्लास लगाने लगे।
फैंस ने अर्शदीप पर निकाली भड़ास
जब टीम इंडिया को 14 गेंदों पर महज एक रन चाहिए था, तब आखिरी विकेट के रूप में अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी करने आए थे। लेकिन उन्होंने आते ही उठाकर शॉट खेलने की कोशिश की, जिसके चलते अर्शदीप एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे।
फैंस का मानना है कि अर्शदीप की ये गलती टीम इंडिया को भारी पड़ा है, जिसके चलते जीता हुआ मैच टाई हो गया। अब सोशल मीडिया पर फैंस अर्शदीप को लेकर तरह-तरह की पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
एक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अर्शदीप सिंह की क्रिकेटिंग समझ के लिए…। 14 गेंदों में सिर्फ 1 रन चाहिए था और उसके हाथ में सिर्फ 1 विकेट था। वह छक्का कैसे लगा सकता है? क्या यह वाकई निडर क्रिकेट था या एक बड़ी भूल?
230 पर ऑलआउट हो गई थी टीम इंडिया
इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए थे। जिसके बाद टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य था, लेकिन टीम इंडिया 230 रनों के स्कोर पर 13 गेंद शेष रहते ऑलआउट हो गई थी।
ये भी पढें:- IND vs SL: मैच टाई होने से रोहित शर्मा निराश, टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर कही बड़ी बात
ये भी पढें:- IND vs SL: पहला वनडे रहा टाई तो क्यों नहीं हुआ सुपर ओवर? जानें क्या कहता है ICC का नियम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
41 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines