Arshad Nadeem Lashkar E Taiba Terrorist Harris Dar: पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। पेरिस से पाकिस्तान पहुंचने के बाद उनका जगह-जगह स्वागत हो रहा है। इस बीच उनका एक वीडियो सुर्खियों में आ गया है। जिसे लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद हारिस डार से मिले हैं। उन्हें डार के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, हारिस डार प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक राजनीतिक मोर्चे, मिलि मुस्लिम लीग (एमएमएल) का संयुक्त सचिव है।
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने उठाए सवाल
इस वीडियो में हारिस अरशद से कहता नजर आ रहा है कि इस मुल्क का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना है। हम लोग जैवलिन थ्रो का टूर्नामेंट करवाएंगे। ये वीडियो वायरल होने के बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अरशद पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा- पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद अरशद नदीम की मुलाकात भारत के मोस्ट वांटेड लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी हारिस डार से हुई।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम मुस्लिम हैं या राजपूत, कितनी बड़ी है कम्युनिटी?
लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई में करवाए थे हमले
हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि अरशद की मुलाकात पेरिस ओलंपिक से पहले हुई थी या फिर वहां से पाकिस्तान लौटने के बाद, लेकिन ये वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। लश्कर-ए-तैयबा आतंकी हाफिज सईद की ओर से बनाया गया संगठन है। पाकिस्तानी आतंकी हाफिज को मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। आपको बता दें कि 2008 में मुंबई में हुए हमले में 166 लोग मारे गए थे। लश्कर के 10 आतंकियों ने 60 घंटे तक मुंबई को दहलाया था।
ये भी पढ़ें: क्या पूरी होगी विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल की मांग? दिग्गज रेसलर के वकील विदुष्पत सिंघानिया ने दिया जवाब
ग्लोबल टेरेरिस्ट
बता दें कि 2018 में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने 7 आतंकवादियों को स्पेशली डेजिग्नेटेड ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित किया था। जिसमें हारिस डार समेत सैफुल्लाह खालिद, मुजम्मिल इकबाल शशिमी, ताबिश कय्यूम, फय्याज अहमद, फैसल नदीम और मुहम्मद एहसान का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat Case Verdict live: क्या विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर? आज रात होगा फैसला, यहां देखें पल-पल की अपडेट
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
40 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
42 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines