Arshad Nadeem Village: पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम ने अब पाकिस्तान सरकार से उनके गांव की खराब पड़ी हालत को सही करने की अपील की है। दरअसल पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर अरशद अब स्टार बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी उनको काफी सर्च किया जा रहा है। 40 साल बाद अरशद ने पाकिस्तान को ओलंपिक में पदक दिलाया है।
अरशद ने इस बार 92.97 मीटर तक भाला फेंककर ओलंपिक में नया रिकॉर्ड भी बनाया। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता भारत के नीरज चोपड़ा को भी इस बार अरशद ने पीछे छोड़ दिया। नीरज ने इस बार 89.45 मीटर तक भाला फेंककर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें:- ओलंपिक में पिछड़ क्यों जाता है भारत? 140 करोड़ का देश पेरिस में 1 गोल्ड भी नहीं जीत पाया
पाकिस्तान पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
अरशद का पाकिस्तान पहुंचने पर हीरो की तरह स्वागत किया गया, खासकर उनके गृहनगर मियां चन्नू में भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल था। जबकि एथलीट ने अधिक से अधिक ध्यान आकर्षित किया, उसने यह सुनिश्चित किया कि वह अपने ग्रामीणों की समस्याओं को न भूलें। अरशद ने पाकिस्तान सरकार से अपने गांव में कुछ आम जरुरत की सुविधाएं प्रदान करने की अपील की है।
अरशद की पाकिस्तान सरकार से अपील
जब अरशद अपने गांव पहुंचे तो उनका इंटरव्यू करने के लिए पाकिस्तानी मीडिया भी वहां पहुंची हुई थी। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अरशद ने कहा कि मेरे गांव को सड़कों की जरूरत है। अगर सरकार रसोई गैस मुहैया कराती है तो यह मेरे और मेरे गांव के लिए बहुत अच्छा होगा। मेरा यह भी सपना है कि मियां चन्नू शहर में एक विश्वविद्यालय हो ताकि हमारी बहनों को पढ़ाई के लिए मुल्तान न जाना पड़े, जो डेढ से 2 घंटे की दूरी पर है। अगर सरकार यहां एक विश्वविद्यालय बनाती है तो यह मेरे गांव और पड़ोसी लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर होगी। इसके अलावा अरशद अपनी सरकार की धन्यावाद भी किया। पेरिस ओलंपिक में एक ऐतिहासिक गोल्ड मेडल ने अब उनके लिए जीवन को बहुत अलग बना दिया है।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेटर बनना चाहते थे अरशद नदीम, फिर छोड़ना पड़ा सपना; भाई ने बताई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines