Arshad Nadeem Mother Praised Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। वहीं पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता। हालांकि भारत और नीरज के परिवार को नीरज के गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद थी, लेकिन अरशद ने 90 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंककर न सिर्फ ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया, बल्कि अपने देश के पहला व्यक्तिगत मेडल भी जीता। इस जीत के बाद नीरज चोपड़ा की मां से जब नदीम के गोल्ड जीतने को लेकर सवाल पूछा तो गया तो उन्होंने नदीम को अपना बेटा बताया। वहीं जब नदीम की मां से नीरज के बारे में बात की गई तो उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसे सुनकर भारतीय गर्व महसूस करेंगे। जवाब सुनकर आपको लगेगा कि भारत-पाकिस्तान के बीच की दूरियां खत्म हो गईं।
अरशद की मां ने नीरज के बारे में क्या कहा?
सोशल मीडिया पर अरशद नदीम की मां का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने नीरज चोपड़ा के बारे में पूछे जाने पर कहा कि नीरज नदीम का दोस्त है। दोनों भाई जैसे हैं। उन्होंने नीरज को दुआएं देते हुए उनकी सलामती की कामना की और उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ते रहने और मेडल जीतने का आशीर्वाद दिया। नदीम की मां से यह जवाब सुनकर पत्रकारों ने उनकी तारीफ की। वहीं जब नीरज की मां से नदीम के बारे में बात की गई थी तो उन्होंने कहा था कि नदीम भी उनके बेटे जैसा है। गोल्ड मेडल जिसने जीता है, वह भी हमारे बच्चे की तरह है। नीरज को सिल्वर ही हमारे लिए गोल्ड है। नीरज में परिवार का, देश का नाम रोशन किया है। नदीम ने भी कड़ी मेहनत की और गोल्ड मेडल जीता। मेडल जीतकर उसने अपने परिवार और देश का नाम रोशन किया है। दोनों एथलीट पर सभी को गर्व है।
यह भी पढ़ें:Arshad Nadeem भी तो हमारा बेटा, वो घायल था फिर भी…, जानें क्या बोलीं नीरज चोपड़ा की मां
दोनों देशों के रिश्ते से पूरी दुनिया वाकिफ
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों से पूरी दुनिया वाकिफ है। 1947 में भारत पाकिस्तान विभाजन के दौरान हुए कत्लेआम, 4 युद्ध, आतंकी हमले और ड्रग स्मगलिंग के कारण दोनों देशों के रिश्ते तल्ख हैं। पूरी दुनिया में पाकिस्तान को लेकर खौफ का माहौल है। पाकिस्तान की छवि ऐसी बन गई है कि किसी देश की क्रिकेट टीम वहां जाकर खेलना नहीं चाहती। भारतीय क्रिकेट टीम ने भी पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। वहीं जब भी भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होता है तो हार जीत के फैसले के बाद दोनों देशों का माहौल गर्म हो जाता है। इस बीच पेरिस ओलंपिक में भारत-पाकिस्तान के एथलीटों के मेडल जीतने और दोनों की जीत पर दोनों की मां की ओर से दिए गए बयान गरम माहौल को खुशनुमा बना रहे हैं। यह बयान कांटों भरी दुश्मनी के बीच खिला महकता गुलाब का फूल है।
यह भी पढ़ें:नीरज चोपड़ा सिल्वर जीतकर भी संतुष्ट नहीं, बोले- पहली बार नदीम से हारा हूं, अब शांति नहीं मिलेगी, जब तक…
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
15 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
27 mins agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
58 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines