हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अरशद नदीम को ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद नहीं मिले कई पुरस्कार, स्टार खिलाड़ी ने फर्जी प्राइज मनी का भंडा फोड़ा

Arshad Nadeem: अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड जीता था। उन्होंने पाकिस्तान का पूरी दुनिया में रौशन किया। हालांकि इसके बाद नदीम को कई पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी, जो स्टार खिलाड़ी को अब तक नहीं मिले हैं।

विज्ञापन

Arshad Nadeem: पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में हराकर गोल्ड मेडल जीता था। वह पाकिस्तान को ओलंपिक में पहला गोल्ड दिलाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। अरशद ने पाकिस्तान का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया था। अरशद ने 92.97 मीटर का भाला फेंक कर ओलंपिक 2024 में कमाल किया था। गोल्ड मेडल जीतने के बाद पाकिस्तान सरकार और राज्य के कई अधिकारियों ने नदीम को प्लॉट, सम्मान सहित कई पुरस्कार देने की घोषणा की थी। हालांकि नदीम को दिए हुए वादे खोखले साबित हुए। खुद स्टार खिलाड़ी ने फर्जी प्राइज मनी का भंडा फोड़ा है।

नीरज चोपड़ा

नदीम को वादे के मुताबिक कई पुरस्कार नहीं मिले। उन्होंने कहा कि मेरे लिए की गई सभी पुरस्कारों की घोषणाओं में से सभी प्लॉट की घोषणाएं फर्जी थीं, जो मुझे नहीं मिलीं। इसके अलावा, मुझे सभी घोषित नकद पुरस्कार मिल गए हैं। मेरा पूरा ध्यान खुद पर है, लेकिन इसके अलावा, जो भी युवा हमारे पास प्रशिक्षण के लिए आता है, हम उसे प्रशिक्षण देते हैं और यह प्रशिक्षण मेरे कोच सलमान बट द्वारा दिया जाता है।

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा के साथ हो सकती है भिड़ंत

नदीम ने चोट की वजह से सर्जरी कराई थी, जिसके कारण वह लंबे समय से ट्रैक से दूर हैं। यदि वह फिट हो जाते हैं तो सिलेसिया डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का सामना कर सकते हैं। अगर नदीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं तो वह पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद पहली बार नीरज चोपड़ा से भिड़ेंगे। वहीं नीरज की बात करें तो वह लगातार बड़े टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। नीरज डायमंड लीग प्रतियोगिताओं के साथ-साथ चोरजो और ओस्ट्रावा में प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं। 5 जुलाई को चोपड़ा ने बेंगलुरु में आयोजित एनसी क्लासिक प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola