Arshad Khan GT vs LSG: गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दो बार बड़ा हादसा टल गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात के तेज गेंदबाज अरशद खान के पैर बॉलिंग करते हुए बुरी तरह से लड़खड़ा गए। बॉल डालने से ठीक पहले अरशद का पैर फिसल गया और वह जमीन पर धड़ाम से गिर पड़े। अरशद थोड़ी देर के लिए ग्राउंड पर ही बैठे रहे और उन्हें देखकर ऐसा लगा कि वह काफी बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। इसी ओवर में एक बार फिर अरशद के साथ कुछ ऐसा ही हादसा हुआ। गनीमत यह रही कि गुजरात के फास्ट बॉलर को कोई बड़ी चोट नहीं आई। हालांकि, दूसरी बार पैर फिसलने के बाद अरशद ग्राउंड से बाहर चले गए।
बाल-बाल बचे अरशद खान
गुजरात टाइटंस और लखनऊ के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अरशद खान दो बार बाल-बाल बच गए। दरअसल, पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए अरशद अपने स्पेल की पहली ही गेंद फेंकने जा ही रहे थे कि उनका पैर बुरी तरह से फिसल गया। अरशद धड़ाम से जमीन पर गिर पड़े और थोड़ी देर उठ भी नहीं सके। अरशद को देखकर ऐसा लगा कि उनके कंधे में जोरदार चोट लगी है। हालांकि, फिजियो द्वारा चेकअप करने के बाद अरशद ने फिर से गेंदबाजी शुरू कर दी। ओवर में अरशद ने चार गेंद ही फेंकी थीं कि एक बार फिर उनका पैर फिसल गया। जैसे-तैसे अरशद ने अपना यह ओवर पूरा किया और वह तुरंत मैदान से बाहर चले गए। अरशद को कितनी गंभीर चोट लगी है इसका पता नहीं लग सका है। हालांकि, वह खुद से चलकर ग्राउंड से बाहर गए।
लखनऊ की धमाकेदार शुरुआत
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत धमाकेदार रही है। एडम मार्करम और मिचेल मार्श खबर लिखे जाने तक 9 ओवर में 83 रन जोड़ चुके हैं। मार्श काफी अटैकिंग अप्रोच के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। वहीं, मार्करम का बल्ला भी जमकर चल रहा है। मार्श ने अपनी फिफ्टी महज 33 गेंदों में पूरी की। बता दें कि लखनऊ प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।
संबंधित खबरें
तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
15 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
28 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
38 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines