स्टार खिलाड़ी के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, जानें वजह

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है।

Team India

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की मुसीबते बढ़ चुकी हैं। बीते कुछ दिनों से शाकिब खराब दौर से गुजर रहे हैं। सितंबर 2024 में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनकी गेंदबाजी एक्शन को अवैश बताते हुए बैन लगा दिया था। वहीं अब शाकिब को एक और बड़ा झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है।

विज्ञापन

शाकिब के खिलाफ अरेस्ट वारंट हुआ जारी

ढाका की एक अदालत ने स्टार खिलाड़ी के ऊपर चेक बाउंस मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया है। शाकिब के अलावा तीन अन्य लोगों के नाम भी अरेस्ट वारंट में शामिल हैं। ढाका के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जियादुर रहमान ने रविवार को यह आदेश जारी किया। 15 दिसंबर 2024 को शाकिब का नाम धोखाधड़ी मामले में सामने आया था। इसके बाद अदालत ने 18 दिसंबर को कोर्ट में सुनवाई के बाद 19 जनवरी को शाकिब को पेश होने का आदेश दिया। इस मामले में शाकिब की कंपनी अल हसन एग्रो फार्म लिमिटेड के प्रबंधक शाहगीर हुसैन, निदेशक इमदादुल हक और मलाइकर बेगम भी शामिल हैं।

विज्ञापन

चेक बाउंस के मामले में आईएफआईसी बैंक के रिलेशनशिप ऑफिसर शाहिबुर रहमान ने बैंक की ओर से मामला दर्ज कराया था। बैंक ऑफिसर के मुताबिक शाकिब और उनकी कंपनी को चेकों के जरिए 41.4 मिलियन टका यानी लगभग 3 करोड़ भारतीय रुपये चुकाने थे। लेकिन शाकिब ऐसा करने में नाकाम रहे।

बांग्लादेश में नहीं हैं शाकिब

शाकिब अल हसन बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के बाद दुबई चले गए गए थे। उनके ऊपर मर्डर का आरोप भी है। शाकिब ने भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2024 में खेला था। इस दौरान स्टार ऑलराउंडर ने संन्यास का ऐलान किया था। लेकिन शाकिब अपना आखिरी टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेलना चाहते थे। लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से बोर्ड ने उन्हें नहीं चुना।

विज्ञापन

शाकिब ने टी-20 विश्व कप 2024 के बाद टी-20 प्रारूप से संन्यास ले लिया था। अब वह चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि बोर्ड उन्हें मौका देता है या नहीं।

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

बांग्लादेश के लिए शाकिब ने 71 टेस्ट मैच खेलते हुए 4609 रन बनाने के साथ 246 विकेट चटकाए हैं। वहीं 247 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 7570 रन बनाने के अलावा 317 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है। वहीं 129 टी-20I में स्टार खिलाड़ी ने 2551 रन बनाने के साथ-साथ 149 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ