Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर को हाल ही में मुंबई इंडियंस ने अपने दल का हिस्सा बनाया था। हालांकि उन्हें घरेलू टूर्नामेंट से बड़ा झटका लगा है। गोवा टीम ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से बाहर कर दिया है। अर्जुन के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। अपने करियर के शुरुआती दौर में अर्जुन ने मुंबई से घरेलू टूर्नामेंट खेला था। लेकिन बाद में वह गोवा टीम की ओर से खेलने लगे। लेकिन अब वह गोवा टीम से भी बाहर हो गए हैं।
अर्जुन तेंदुलकर हुए बाहर
अर्जुन तेंदुलकर साल 2022/23 सत्र में गोवा टीम में शामिल हुए थे। इस टीम से उन्होंने रणजी ट्रॉफी के अलावा विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली। हालांकि अर्जुन ज्यादातर अपने गहरी छाप नहीं छोड़ सके। हालांकि अब अर्जुन को बचे हुए मैचों के लिए गोवा टीम ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
हाल ही में इस युवा ऑलराउंडर को आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अपने दल में शामिल किया था। लेकिन वह पहले और दूसरे राउंड में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन आखिरी राउंड में मुंबई ने 30 लाख खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था।
हालिया प्रदर्शन बेहद खराब
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गोवा की ओर से अर्जुन को 3 मैच खेलने का मौका मिला। लेकिन वह किसी भी मुकाबले में अपनी धाक नहीं जमा सके। बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में भी वह फ्लॉप रहे। टूर्नामेंट के पहले मैच में अर्जुन ने मुंबई के खिलाफ 9 रन बनाए और गेंदबाजी में 48 रन खर्च कर एक भी विकेट नहीं लिया। वहीं सर्विसेज के खिलाफ भी वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। इसके अलावा अपने आखिरी मैच में अर्जुन ने आंध्रा के खिलाफ 1 विकेट लेने में कामयाब रहे। अपने आखिरी तीन मैच में इस खिलाड़ी ने केवल 1 विकेट चटकाए हैं।
ऐसा रहा है घरेलू करियर
साल 2022 में ही अर्जुन ने गोवा की ओर से अपना प्रथम श्रेणी, लिस्ट A और टी-20 डेब्यू किया। उन्होंने अब तक 17 प्रथम श्रेणी मैच में 37 विकेट और 532 रन बनाए हैं। इसके अलावा 15 लिस्ट A मैच में उन्होंने 21 विकेट के अलावा 62 रन बनाए हैं। वहीं 24 टी-20 मैच में युवा खिलाड़ी ने 27 विकेट लेने के साथ 119 रन बनाए हैं।
साल 2023 में इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया। इस सीजन अर्जुन ने 4 मैचों में 3 विकेट झटके, जबकि आईपीएल 2024 में अर्जुन 1 मैच में एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके।
यह भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बदला अपना CEO, जिम्मेदारी से मुक्त हुए निक हॉकली
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
57 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines