Arjun Tendulkar Out of Goa Squad for Ranji Trophy 2026-27: गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसकी कप्तानी अभिवन तेजराणा को सौंपी गई है. लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम में जगह नहीं मिली है. अर्जुन 2022-23 सीजन से लगातार गोवा की टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन इस बार चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर रखने का फैसला किया है. इससे पहले वह गोवा के ओमान दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं थे.
अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिली टीम में जगह
27 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में गोवा के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 विकेट पूरे किए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया. इससे पहले अर्जुन गोवा के ओमान दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं थे. 2022-23 सीजन से गोवा के लिए खेल रहे अर्जुन ने अपना आखिरी रणजी मुकाबला 2025-26 सीजन में पोरवोरिम में केरल के खिलाफ खेला था. वह विजय हजारे ट्रॉफी में भी गोवा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. हालांकि, अर्जुन को टीम से बाहर रखने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. गोवा क्रिकेट एसोसिएशन या चयनकर्ताओं की ओर से इस फैसले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
बड़ौदा के खिलाफ अभियान शुरू करेगी गोवा की टीम
रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में अभिवन तेजराणा गोवा टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. गोवा की टीम 11 अक्टूबर को पणजी में बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले के साथ रणजी ट्रॉफी अपने अभियान का आगाज करेगी. टूर्नामेंट का यह 92वां संस्करण 11 अक्टूबर 2026 से 3 मार्च 2027 तक खेला जाना है. गोवा की टीम को आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए मुख्य कोच दिनेश मोंगिया मार्गदर्शन देंगे. उनके साथ कृष्णा राव बतौर बॉलिंग कोच जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, प्रकाश मायेनकर सीनियर पुरुष टीम के कोचिंग एवं क्रिकेट ऑपरेशन्स डायरेक्टर होंगे, जबकि अनिल जोगलेकर टीम मैनेजर की भूमिका निभाएंगे. गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश देसाई, सचिव तुलसीदास शेट्ये और पूरी मैनेजिंग कमिटी ने आगामी रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए टीम को शुभकामनाएं दी हैं.
2026-27 रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा की टीम
अभिनव तेजराणा (कप्तान), सुयश प्रभुदेसाई, मंथन खुटकर, ललित यादव, स्नेहल कौथंकर, शिवेंद्र भुजबल, कौशिक वी, शुभम तारि, रूथविक नाइक, दर्शन मिसाल, यश कासवांकर, अमूल्य पंद्रेकर, दीपराज गांवकर, राजशेखर हरिकांत, मोहित रेडकर, फेलिक्स अलेमाओ.
ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे करते ही हासिल किया बड़ा मुकाम
अर्जुन तेंदुलकर का घरेलू क्रिकेट करियर
अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2021 में मुंबई की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, एक साल बाद ही वह मुंबई से गोवा की टीम में चले गए. अर्जुन ने 2022-23 सीजन में गोवा के लिए फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक खेले 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 3.52 के इकोनॉमी रेट से कुल 52 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा, उन्होंने बल्ले से 685 रन बनाए हैं. वहीं, अर्जुन के नाम 24 लिस्ट ए मैचों में 26 विकेट और 30 टी20 मैचों में 36 विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा OUT, वैभव सूर्यवंशी IN…वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
54 mins agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
4 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
4 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines