Arjun Tendulkar Net Worth: पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। अर्जुन ने सानिया चंडोक से सगाई की है। जिसमें दोनों के परिवार और कुछ करीबी रिश्तेदार मौजूद रहें। अर्जुन भी अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह एक क्रिकेटर हैं, लेकिन उनका करियर बिल्कुल भी पिता की तरह नहीं रहा है। सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है, उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिनको आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है। वहीं अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेटर करियर फिलहाल घरेलू क्रिकेट और आईपीएल तक ही सीमित है। फिर भी अर्जुन करोड़ों की कमाई कर लेते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कितनी है अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ?
अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ
अर्जुन तेंदुलकर की कमाई का ज्यादातर हिस्सा क्रिकेट से ही आता है। आईपीएल में वे मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 20 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ खरीदा था। अगले साल 2022 में फिर मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को 30 रुपये में खरीदा था। अभी तक अर्जुन मुंबई इंडियंस का हिस्सा है। हालांकि उनको ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ 22 करोड़ रुपये है। सबसे ज्यादा पैसा उन्होंने आईपीएल से ही कमाया है। वहीं उनकी सलाना कमाई का 70 से 80 फीसदी हिस्सा क्रिकेट से ही आता है। अर्जुन रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गोवा की टीम से खेलते हैं। अर्जुन अपने पिता सचिन तेंदुलकर के साथ ही मुंबई में रहते हैं।
कौन है सानिया चंडोक?
अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर सानिया चंडोक कौन हैं, जिनसे अर्जुन तेंदुलकर ने सगाई की है। सानिया मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घाई की पोती हैं। सोशल मीडिया पर भी सानिया ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके महज 805 फॉलोअर्स है, सारा तेंदुलकर भी सानिया को फॉलो करती हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
35 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
53 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines