---विज्ञापन---

खेल angle-right

बीच आईपीएल बेचैन हो गए अर्जुन तेंदुलकर, फैंस से की दिल छूने वाली ‘भावुक’ अपील

Mumbai Indians Cricketer Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भोलू के लिए मदद मांगी है। अर्जुन सोशल मीडिया के जरिए भोलू के लिए घर खोज रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Mumbai Indians Cricketer Arjun Tendulkar: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि उनको अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन सीजन-18 के बीच अर्जुन तेंदुलकर ने फैंस से एक दिल छूने वाली भावुक अपील की है। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए नेकी का काम किया है। आखिर क्या है ये पूरा मामला और अर्जुन किसके लिए मांग रहे हैं मदद, चलिए जानते है।

अर्जुन ने सोशल मीडिया पोस्ट में की खास अपील

अर्जुन तेंदुलकर ने एक भोलू नाम के छोटे से डॉग की तस्वीर उसकी उम्र अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। दरअसल भोलू की मां मर गई है, जिसके लिए अर्जुन घर तलाश रहे हैं। जिसको लेकर क्रिकेटर ने फैंस से अपील की है। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर कब तक अर्जुन की ये पोस्ट रंग लाती है? इस डॉग से जुड़ी पूरी जानकारी अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की है। इसके अलावा अर्जुन ने बताया कि फिलहाल भोलू जिस फैमिली के पास है उनको पालतू पशु पालने का कोई अनुभव नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---

अर्जुन को डॉग से है काफी लगावअर्जुन तेंदुलकर के पास भी कई ब्रीड के डॉग है और उनको डॉग से काफी लगाव भी है। अक्सर सोशल मीडिया पर वे अपने डॉग के साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं, जिनमें उनको डॉग के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल करियर

आईपीएल में अभी तक अर्जुन तेंदुलकर को महज 5 मैचों में ही खेलने का मौका मिला है। जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने महज 3 विकेट ही चटकाए हैं। इसके अलावा बल्लोबाजी करते हुए अर्जुन ने महज 13 रन बनाए हैं। ये 5 मैच उन्होंने आईपीएल 2023 में खेले थे।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: निकोलस पूरन पर मंडराया खतरा, CSK के खिलाफ हुए थे फ्लॉप, छिन सकती है ऑरेंज कैप

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 15, 2025 01:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola