हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल ने अर्जुन तेंदुलकर को धोया, मैदान पर हुई जबरदस्त पिटाई

Arjun Tendulkar Poor Bowling: देश में इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की धूम है. 31 दिसंबर को जयपुर में मुंबई और गोवा के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर गोवा की ओर से खेल रहे हैं. हालांकि मुंबई के बल्लेबाजों के आगे वह अपना दमखम नहीं दिखा सके. उन्होंने खराब गेंदबाजी की और जमकर रन लुटाए.

विज्ञापन
सरफराज खान और अर्जुन तेंदुलकर

Arjun Tendulkar: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 31 दिसंबर को मुंबई और गोवा के बीच मुकाबला जयपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की और विशाल स्कोर बना दिया. मुंबई की ओर से सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की. सरफराज खान ने शतकीय पारी से विरोधी टीम के होश उड़ा दिए. वहीं गोवा की ओर से हिस्सा ले रहे अर्जुन तेंदुलकर को भी खूब मार पड़ी. उन्हें खाली हाथ पवेलियन लौटना पड़ा.

अर्जुन तेंदुलकर ने किया निराश प्रदर्शन

इस मैच में गोवा की ओर से अर्जुन तेंदुलकर खासा प्रभावित नहीं कर पाए. उन्होंने 8 ओवर गेंदबाजी की और 78 रन खर्च कर दिए. इस दौरान अर्जुन ने 9.75 की इकोनॉमी रेट के साथ रन लुटाए. मुंबई के बल्लेबाजों ने अर्जुन की जमकर खबर ली और उनकी गेंदबाजी में खूब रन भी बनाए. अर्जुन का प्रदर्शन अब तक इस प्रतियोगिता में साधारण रहा है. उन्होंने इससे पहले सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के खिलाफ भी खेले गए मुकाबले में एक भी विकेट नहीं लिया था, जबकि बल्लेबाजी में भी वह खासा प्रभावित नहीं कर सके.

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में नजर आएंगे. मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया था. वह पहली बार एलएसजी की जर्सी में दिखाई देंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘महिलाओं को पीरियड की बात करने से डरना नहीं चाहिए’, इस वुमेन वर्ल्ड कप चैंपियन के कमेंट पर मचा हंगामा

सरफराजन खान ने ठोका शतक

गोवा के खिलाफ सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे यशस्वी जायसवाल ने 46 रन बनाए, जबकि सरफराज खान ने 75 गेंदों में 157 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 14 छक्के अपने नाम किए. सरफराज ने 53 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया था. मुंबई ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान के बाद 444 रन बनाए हैं. गोवा को जीत के लिए 445 रन बनाने होंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola