Arjun Tendulkar: टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में सानिया चंडोक से सगाई की थी। सगाई के बाद अर्जुन अब पहली बार मैदान पर क्रिकेट खेलने उतरे और गेंदबाजी में उन्होंने कहर भी बरपाया। अर्जुन तेंदुलकर ने एक लोकल टूर्नामेंट में तहलका मचा दिया। इस दौरान अर्जुन ने 5 विकेट चटकाए।
लोकल टूर्नामेंट में अर्जुन तेंदुलकर का तहलका
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने डॉ. के. थिम्मप्पैया मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की तरफ से कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। अर्जुन ने महाराष्ट्र जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया। मैच की पहली ही गेंद पर अर्जुन ने विकेट चटकाया था। उन्होंने पहली गेंद पर महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज अनिरुद्ध साबले को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद अर्जुन ने दूसरे सलामी बल्लेबाज महेश को आउट करके महाराष्ट्र टीम को बैकफुट पर धकेलने का काम किया।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: क्या इस वजह से खाली दिख रहे स्टेडियम? पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा
अर्जुन ने चटकाए 5 विकेट
महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर तहलका मचा दिया। सलामी जोड़ी के अलावा अर्जुन ने दिग्विजय पाटिल , मेहुल पटेल और नदीम शेख को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जिसके चलते महाराष्ट्र की पहली पारी 136 रनों पर सिमट गई थी। बता दें, अर्जुन तेंदुलकर की लगभग 7 महीने के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी हुई है।
बल्लेबाजी में भी किया शानदार प्रदर्शन
गेंदबाजी के अलावा इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। अर्जुन ने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 44 गेंदों का सामना करते हुए 36 रनों की पारी खेली थी। वहीं पहली पारी में गोवा की टीम ने 333 रन बनाए थे। अभिनव तेजराणा ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:-हिंसक प्रदर्शन से नेपाल को बड़ा झका, छीने गए वर्ल्ड कप के मैच, काठमांडू को मिली थी बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
5 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines