Argentina vs Egypt: 20 मिनट में पलट दी पूरी बाजी! अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना ने मिस्र को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराया और आखिरी 20 मिनट में बड़ा खेला कर दिया. अब मेस्सी की टीम ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

Fifa World Cup 2026 Image Source: X

Fifa World Cup 2026 Image Source: X

Argentina vs Egypt: फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच भिड़ंत हुई थी. अर्जेंटीना ने मिस्र को आखिरी 20 मिनट में हारकर मैच का पासा पूरी तरह से पलट दिया. अर्जेंटीना की ओर से लियोनेल मेसी ने शानदार खेल दिखाया. इसके अलावा उनकी पूरी टीम ने आखिरी दौर में जान की बाजी लगा दी और 0-2 से पिछड़ने के बाद मिस्त्र को हरा दिया. इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने क्वार्टरफाइनल में एंट्री मार ली है.

विज्ञापन

मिस्त्र ने 15वें मिनट में दागा था पहला गोल

मिस्र की टीम ने शुरुआत में आक्रामक खेल दिखाया और 15वें मिनट में ही पहला गोल दागकर अर्जेंटीना को पानी पिला दिया. ये गोल यासिर इब्राहिम ने दागा था. इसके बाद 21वें मिनट पर मेसी को पेनल्टी शूटआउट करने का मौका मिला. लेकिन वह चूक गए. इसके बाद मिस्त्र ने 67वें मिनट में दूसरा गोल दागा और मुकाबले को अपने नियंत्रण में कर लिया. 78वें मिनट तक मिस्त्र की टीम 2-0 से आगे थी. ऐसा लग रहा था कि मिस्त्र इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगी. लेकिन फिर अर्जेंटीना के धुरंधरों ने मिस्त्र को चारों खाने चित कर दिया.

विज्ञापन

अर्जेंटीना ने जबड़े से छीनी जीत

इसके बाद अर्जेंटीना ने शानदार वापसी की और आक्रामक खेल दिखाया. 79वें मिनट में अर्जेंटीना के क्रिस्टियन रोमेरो ने पहला गोल किया. इसके बाद लियोनेल मेसी ने 83वें मिनट में गोल कर टीम की शानदार वापसी कराई. मेसी के इस गोल ने अर्जेंटीना की टीम में जान झोंक दी और मुकाबला 2-2 की बराबरी पर पहुंच गया. इसके बाद एंजो फर्नांडीज ने 90+2वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई. इस तरह अर्जेंटीना ने शानदार वापसी की और मिस्त्र के जबड़े से छीनकर अपना टिकट क्वार्टरफाइनल के लिए कटाया. कप्तान लियोनेल मेसी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वह एक तपे हुए कप्तान हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ