Pakistan vs Australia, Arafat Minhas: पाकिस्तान क्रिकेट को शनिवार, 30 मई को एक नया सितारा मिल गया. महज 21 साल के पाकिस्तानी युवा गेंदबाज अराफात मिन्हास ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू मैच में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. बाएं हाथ के स्पिनर ने अपने पहले ही ODI मुकाबले में 5 विकेट झटककर न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि 42 साल पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ मिन्हास ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.
पहले ही मैच में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में अराफात मिन्हास ने अपनी फिरकी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 32 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए और वनडे डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए. मिन्हास से पहले किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने वनडे डेब्यू पर ये कारनामा नहीं किया था.
उनकी इस घातक गेंदबाजी के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम 44.1 में ही 200 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 42.2 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाकर मैच जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढंत बना ली.
इन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का किया शिकार
अपना पहले वनडे मैच खेल रहे मिन्हास ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंगलिस के रूप में अपना पहला विकेट हासिल किया, जिन्हें उन्होंने LBW आउट किया. इसके बाद उन्होंने मार्नस लाबुशेन को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया. युवा स्पिनर का जादू यहीं नहीं रुका और उन्होंने कैमरून ग्रीन को भी शून्य पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया.
इसके बाद सेट बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को स्टंप आउट कराकर मिन्हास ने अपनी टीम को एक और बड़ी सफलता दिलाई. शॉर्ट ने 76 गेंदों में 55 रन बनाए थे. अपनी गेंदबाजी के आखिरी ओवर में उन्होंने नाथन एलिस का विकेट लेकर 5 विकेट पूरे किए और अपने डेब्यू मैच को ऐतिहासिक बना दिया.
42 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
वनडे डेब्यू पर 5 विकेट लेकर मिन्हास ने पाकिस्तान क्रिकेट का एक 42 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इससे पहले वनडे डेब्यू में पाकिस्तान की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड जाकिर खान के नाम था, जिन्होंने 1984 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लिए थे. वहीं, पाकिस्तान के महान स्पिनर अब्दुल कादिर ने 1983 में अपने डेब्यू वनडे मैच में 4 विकेट हासिल किए थे.
मिन्हास से पहले कई पाकिस्तानी गेंदबाज अपने पहले वनडे मैच में 4-4 विकेट लेने में सफल रहे थे, लेकिन कोई भी पांच विकेट का आंकड़ा नहीं छू सका था. अब 5 विकेट लेकर अराफात मिन्हास इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Prize Money: चैंपियन और रनर-अप टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी की भी होगी चांदी! जानें किसे मिलेगा कितना इनाम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बनाया अनोखा रिकॉर्ड
अराफात मिन्हास ने सिर्फ पाकिस्तान के लिए ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू मैच में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के हेंडी ब्रायन के नाम था, जिन्होंने 1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे में 4 विकेट लिए थे. हालांकि, वनडे डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज चार्ली कैसल के नाम है, जिन्होंने 2024 में ओमान के खिलाफ 7 विकेट लेकर इतिहास रचा था.
ये भी पढ़ें- 6,6,6,6,6,6… 29 साल के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया कोहराम, सिर्फ 35 गेंदों में तूफानी शतक ठोक मचाई सनसनी
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines