Aqib Javed Pakistan Interim Coach: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बदलाव का दौर जारी है। पीसीबी ने एक बार फिर अपना हेड कोच बदल डाला है। जेसन गिलेस्पी अब व्हाइट बॉल की क्रिकेट में टीम के कोच नहीं होंगे। गिलेस्पी की जगह पर पूर्व खिलाड़ी आकिब जावदे को लिमिटेड ओवर क्रिकेट के लिए पाकिस्तान टीम का अंतरिम हेड कोच नियुकत किया गया है। आकिब चैंपियंस ट्रॉफी तक टीम के कोच बने रहेंगे। हालांकि, गिलेस्पी टेस्ट टीम में हेड कोच की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। गिलेस्पी को गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद टीम का हेड कोच बनाया गया था।
फिर बदला पाकिस्तान का कोच
पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि टीम अपने कोच को फिर से बदलने का प्लान बना रही है। हालांकि, पीसीबी ने इस बात का पूरी तरह से खंडन किया था। मगर अब वह अफवाहें ही सच साबित हुई हैं। पीसीबी ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट के लिए नए अंतरिम कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक आकिब जावेद टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे।
आकिब के पास कोचिंग का काफी अनुभव है। वह पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स के कोच रह चुके हैं। इसके साथ ही आकिब श्रीलंका के बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। आकिब यूएई टीम के हेड कोच की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व खिलाड़ी का कोचिंग अनुभव पाकिस्तान टीम के कितना काम आता है।
नए हेड कोच की होगी तलाश
आकिब जावेद के हेड कोच रहते हुए पीसीबी व्हाइट बॉल के नए हेड कोच की तलाश करेगा। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान को जिम्बाब्वे से तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज में भिड़ना है। इसके बाद टीम का आमना-सामना साउथ अफ्रीका से होगा, जिसकी शुरुआत 10 दिसंबर से होगी। अपनी सरजमीं पर पाकिस्तान टीम साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड संग मिलकर त्रिकोणीय वनडे सीरीज भी खेलेगी, जिसका आयोजन 8 से 14 फरवरी के बीच में होना है।
गिलेस्पी बने रहेंगे टेस्ट में कोच
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जेसन गिलेस्पी को टेस्ट क्रिकेट में कोच बनाया रखा है। गिलेस्पी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। गिलेस्पी पाकिस्तान के साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम के साथ ही रहेंगे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी से लिमिटेड ओवर की बागडोर छीन ली गई है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines