Anshul Kamboj: आईपीएल 2025 से पहले सीएसके के स्टार खिलाड़ी अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल मैच में हरियाणा की ओर से भाग लेते हुए मुंबई के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। उन्होंने मुंबई के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। अंशुल, आईपीएल 2025 में सीएसके की ओर से भाग लेंगे। आईपीएल 2025 में सीएसके ने कंबोज पर दांव खेला था। हालांकि इस गेंदबाज ने अब क्वार्टरफाइनल मैच में तहलका मचा दिया है।
अंशुल कंबोज ने काटा गदर
8 फरवरी से कोलकाता में मुंबई बनाम हरियाणा के बीच क्वार्टरफाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई पहले बल्लेबाजी कर रही है। हालांकि मुंबई का हाल बेहाल हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने कर दिया, जब उन्होंने मुंबई के सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे, और स्टार बल्लेबाज सिद्धेश लाड के साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे को पवेलियन की राह दिखा दी। उनकी घातक गेंदबाजी के आगे मुंबई के तीन स्टार खिलाड़ियों को जल्द ही पवेलियन लौटना पड़ा। अंशुल खबर लिखे जाने तक 14 ओवर में 43 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं। इस दौरान घातक गेंदबाज ने 3 मेडन ओवर भी फेंके।
हरियाणा की ओर से चटका चुके हैं सबसे ज्यादा विकेट
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अंशुल हरियाणा की ओर से अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 6 मैचों में 11.56 की औसत के साथ 32 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 11.56 का रहा है। वहीं हरियाणा की ओर से इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर जयंत यादव हैं। उन्होंने 7 मैचों में 25 विकेट चटकाए हैं। इससे पहले कंबोज ने केरल के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट चटकाए थे और ऐसा कारनामा करने वाले रणजी ट्रॉफी में तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे।
अंशुल आईपीएल 2025 में एमएस धोनी की टीम सीएसके से खेलने के लिए तैयार हैं। फ्रेंचाइजी ने अंशुल पर आगामी सीजन के लिए 3.40 करोड़ की बोली लगाकर अपने दल का हिस्सा बनाया था। इससे पहले अंशुल ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से भाग लिया था। उन्होंने सीजन में 3 मैचों में 2 विकेट झटके थे। हालांकि अब वह आईपीएल 2025 में सीएसके का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए कौन करेगा ओपन? युवा खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
4 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines