Anshul Kamboj IND-A vs PAK-A: एमर्जिंग एशिया कप 2024 के अहम मुकाबले में भारत-ए की भिड़ंत पाकिस्तान-ए के साथ हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 183 रन लगाए हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 7 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी और 7 रन से मैच हार गई। भारतीय टीम की जीत के हीरो अंशुल कंबोज रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के कप्तान मोहम्मद हैरिस बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने। पड़ोसी मुल्क के कैप्टन को अंशुल ने अपनी रफ्तार से पूरी तरह से छकाया और उन्हें क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। कंबोज के हाथ से निकली बेहतरीन गेंद हैरिस का लेग स्टंप ले उड़ी।
कंबोज ने उड़ाए पाकिस्तानी कप्तान के होश
184 रन के लक्ष्य का पीछा करने पाकिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद हैरिस और यासिर खान की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। हैरिस ने पारी का आगाज ही धमाकेदार अंदाज में किया और पहली ही गेंद पर जोरदार सिक्स जमाया। हालांकि, दूसरी बॉल पर भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने जोरदार कमबैक किया और पाकिस्तानी कप्तान के होश उड़ा दिए। हैरिस कंबोज की रफ्तार से पूरी तरह से चकमा गए और बॉल उनका लेग स्टंप ले उड़ी। कंबोज की गेंद में इस कदर रफ्तार थी कि हैरिस का लेग स्टंप गुलाटी खाकर दूर जा गिरा। भारतीय गेंदबाज की घातक बॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कंबोज का घातक स्पेल
पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में अंशुल कंबोज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम इंडिया की जीत में अहम किरदार निभाया। अंशुल ने अपने चार ओवर के स्पेल में 33 रन खर्च करते हुए तीन बड़े विकेट चटकाए। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 17 रन की दरकार थी, लेकिन अंशुल ने सिर्फ 9 रन देते हुए एक विकेट निकालकर टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगा दी।
कप्तान तिलक ने खेली धांसू पारी
भारतीय टीम की ओर से कप्तान तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 44 रन की धांसू पारी खेली। तिलक ने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और दो गगनचुंबी छक्के जमाए। तिलक के अलावा अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 19 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 36 रन ठोके।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines