Anil Kumble on KKR: आईपीएल 2024 का खिताब केकेआर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीता था। उम्मीद थी कि केकेआर इस बार नए कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में शानदार खेल दिखाएगी। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। केकेआर का प्रदर्शन खराब रहा है। अब तक खेले गए 8 मैच में केकेआर ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर के खराब प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले ने सवाल खड़े किए हैं। उनका मानना है कि आंद्रे रसल का उपयोग सही से नहीं किया जा रहा है।
केकेआर पर भड़के अनिल कुंबले
जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि मुझे लगता है कि केकेआर ने आंद्रे रसल का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया है। रसल को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहिए। उन्हें ज्यादा मौके मिलने चाहिए। जैसे पंजाब के खिलाफ जो मैच हारे, उसमें भी ऐसा ही हुआ। उस समय डगआउट में आदर्श रूप से ये फैसला होना चाहिए था कि रसल, तुम जाओ और मैच जल्दी खत्म करने की कोशिश करो। अगर पहली ही गेंद पर आउट हो जाते हो, तो भी कोई बात नहीं, हमारे पास अभी और बल्लेबाज बचे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जब रसेल बल्लेबाजी करने आए, तब उन्हें गेंदबाजो के साथ खेलना पड़ा। और पिछले मैच में भी, जब वो आए, तब तक मुकाबला लगभग खत्म हो चुका था – 17 या उससे भी ज्यादा रन प्रति ओवर चाहिए थे। ऐसा शायद 10 या 20 मैचों में एक बार हो सकता है, हर बार नहीं। इसलिए मुझे लगता है कि केकेआर को इस बारे में सोचना होगा और इसका हल निकालना होगा।
प्ले ऑफ की राह मुश्किल
केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। केकेआर को बचे हुए 5 मैच में सभी मुकाबले जीतने होंगे। हालांकि ऐसा होना काफी मुश्किल है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि केकेआर का सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया है। टीम अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार 26 अप्रैल को खेलेगी।
संबंधित खबरें
चीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
3 mins agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
9 mins ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
48 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
1 hr agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
1 hr agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
1 hr agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
2 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines