हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही गरजा बल्ला, KKR स्टार का बड़ा धमाका

Mumbai vs Chhattisgarh: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई ने अब तक शानदार खेल दिखाया है. टीम ने पहले मैच में सिक्किम को हराया. इसके बाद मुंबई ने उत्तराखंड को हराया. वहीं, अब तीसरे मुकाबले में मुंबई ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ जीत दर्ज की. इस मैच में केकेआर के खिलाड़ी ने मुंबई के लिए धमाकेदार अर्धशतक जमाया.

अंगकृष रघुवंशी

अंगकृष रघुवंशी

IPL 2026 KKR: भारत में इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 खेली जा रही है. इस टूर्नामेंट में भारत के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. 29 दिसंबर को टूर्नामेंट का तीसरा राउंड खेला गया. जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में मुंबई और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में मुंबई की ओर से केकेआर के स्टार बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूटी. उन्होंने हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार अर्धशतक जमाया.

विज्ञापन

केकेआर के स्टार खिलाड़ी ने ठोका अर्धशतक

हम यहां बात अंगकृष रघुवंशी की कर रहे हैं, जो आईपीएल 2026 में केकेआर का हिस्सा हैं. उन्हें फ्रेंचाइजी ने 3 करोड़ रुपये में अपने रिटेन किया था. अपनी घरेलू टीम मुंबई की ओर से खेलते हुए अंगकृष ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 66 गेंदों में 68 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके के अलावा 2 छक्के भी जड़े.

विज्ञापन

मुंबई ने पिछला मुकाबला उत्तराखंड के खिलाफ खेला था. इस मैच में अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी. उनकी हालत इतनी खराब थी कि रघुवंशी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. हालांकि अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद रघुवंशी ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी से मुंबई को जीत दिलाई.

विज्ञापन

मुंबई ने जीता मुकाबला

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ ने 38.1 ओवर में 142 रन बनाए थे. छत्तीसगढ़ को इस मैच में खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज अनुज तिवारी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि आशुतोष सिंह ने 11 गेंदों में 6 रन बनाए. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन अमनदीप खरे ने बनाए. उन्होंने 103 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 24 ओवर में 144/1 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया. रघुवंशी के अलावा सिद्धेश लाड ने भी मुंबई के लिए 48 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ