India vs pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में महमुकाबला 14 सितंबर को खेला गया था. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी और पाकिस्तान को धूल चटाई थी. मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. हाथ नहीं मिलाने का संदेश पाकिस्तानी टीम को मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने ही पहुंचाया था. उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना चाहती है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से मैच रेफरी बदलने की बात की थी। अब 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मैच सुपर 4 में होना है. ऐसे में क्या इस मैच में आईसीसी एंडी पायक्रॉफ्ट को बतौर रेफरी मैदान में उतारेगी?आइए जानते हैं.
एंडी पायक्रॉफ्ट भारत-पाकिस्तान मैच में होंगे रेफरी?
भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के जरिए ही पाकिस्तानी टीम तक हाथ न मिलाने का मैसेज पहुंचाया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एंडी पायक्रॉफ्ट पर भड़क गई थी और उन्हें एशिया कप से हटाने की मांग आईसीसी से कर दी थी. लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान की मांग को खारिज कर दिया था. इससे पहले पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ मुकाबले से पहले एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी के पास पायक्रॉफ्ट के अलावा दूसरा विकल्प दुबई में मौजूद नहीं था, क्योंकि एशिया कप 2025 में चुने गए सर रिचर्ड रिचर्डसन अबू धाबी में थे. एशिया कप 2025 के लिए आईसीसी ने एंडी पायक्रॉफ्ट सर रिचर्ड रिचर्डसन को बतौर रेफरी चुना है. ऐसे में 21 सितंबर को पाकिस्तान के भारी विरोध के बाद आईसीसी भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में प्रायक्रॉफ्ट की जगह सर रिचर्ड रिचर्डसन को रेफरी के तौर पर उतार सकती है.
रमीज राजा ने भी लगाए थे घटिया आरोप
एशिया कप 2025 के दौरान ही पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी रमीज राजा ने प्रायक्रॉफ्ट पर आरोप लगाए थे और उन्हें फिक्सर तक कह दिया था. रमीज ने अपने बयान में कहा था कि प्रायक्रॉफ्ट भारत के लिए 91 मैचों में रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं. वह बहुत बड़े फिक्सर हैं. बहरहाल 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान एशिया कप में दूसरी बार भिड़ने के लिए तैयार हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में आईसीसी किसे रेफरी बनाती है.
ये भी पढ़ें: IND vs Oman: ओमान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे 3 बदलाव! बुमराह करेंगे आराम, इस गेंदबाज की होगी एंट्री
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
24 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
49 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
50 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines