'विकेट बदल गया है...', राहुल-जायसवाल की रिकॉर्डधारी बैटिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया कोच ने दिया बड़ा बयान

India vs Australia: केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच का बड़ा बयान सामने आया है।

IND vs AUS (13)

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम का शानदार पलटवार देखने को मिला। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद 172 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने माना कि बल्लेबाजी करने के लिए दूसरे दिन की पिच आसान हो गई है। उनके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भी कहा कि बल्लेबाजी करने के लिए परिस्थितियां काफी बेहतर हैं।

विज्ञापन

विकेट काफी बदल गया है- मैकडोनाल्ड

मैच के पहले दिन जहां 17 विकेट गिरे, तो वहीं दूसरे दिन खेल में केवल 3 ही विकेट गिरे। ये तीनों ही विकेट ऑस्ट्रेलिया के थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच ने कहा कि मुझे लगता है कि विकेट काफी बदल गया है। पहले दिन की तुलना में सीम और स्विंग कमजोर दिखा। मुझे लगता है कि केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने बहुत शानदार खेल दिखाया। साथ ही हमारे खिलाड़ियों ने सही दिशा में गेंद डाली, जो कुछ मिस भी हुआ और कुछ प्ले भी। आज पिच की सतह काफी सूखी दिख रही थी और यह काफी जल्दी सूख गई।

विज्ञापन

मैकडोनाल्ड के अलावा पहली पारी में 2 विकेट चटकाने वाले हर्षित राणा ने भी माना कि विकेट दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए आसान हो गया था। उन्होंने कहा कि आज बल्लेबाजी के लिए विकेट बेहतर था। जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सुबह में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब हमें गेंदबाजी करने में दिक्कत हो रही थी।

विज्ञापन

केएल राहुल और जायसवाल नाबाद

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जायसवाल और राहुल शानदार बल्लेबाजी कर नाबाद हैं। जायसवाल 193 गेंदों में 90 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इसके अलावा केएल राहुल 153 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम 218 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। तीसरे दिन राहुल और जायसवाल से शतकीय पारी की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ