Rocky Flintoff: पूर्व इंग्लैंड के खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ इंग्लैंड लायंस की ओर से अपना पहला शतक बना दिया है। इसी के साथ 16 वर्ष 291 दिन की उम्र में रॉकी लायंस के लिए पहला शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने पिता को पीछे छोड़ दिया। एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 20 वर्ष 28 दिन की उम्र में अपना पहला शतक बनाया था।
टीम को पहुंचाया मजबूत स्थिति में
इंग्लैंड लायंस की ओर से खेलते हुए रॉकी ने छह छक्के लगाते हुए 127 गेंदों पर 108 रन बनाए। उनकी इस पारी की वजह से इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में 319 रन बनाए। इसके अलावा टीम ने ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ पहली पारी में 105 रन की बढ़त बना ली। रॉकी इस मैच में तब बल्लेबाजी करने आए थे, जब टीम में मुश्किल में थी।
उनकी बल्लेबाजी की वजह से लायंस टीम को बढ़त मिली। ओपनर एलेक्स डेविस (76) और फ्रेडी मैककैन (51) ने भी लायंस के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश टंग ने 5 विकेट और मिशेल स्टेनली ने 4 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम अभी भी 72 रन पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 214 रन बनाए थे। इस दौरान लायंस के तेज गेंदबाज पैट ब्राउन ने 21 रन पर 5 विकेट चटकाए थे। उन्होंने हैट्रिक भी ली थी।
इंग्लैंड के महान खिलाड़ियों में से एक हैं एंड्रयू फ्लिंटॉफ
वहीं, अगर एंड्रयू फ्लिंटॉफ की बात करें तो उनकी गिनती इंग्लैंड के बेस्ट ऑलराउंडर्स में होती है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट, 141 वनडे और 7 टी20 मैच खेले। उन्होंने पांच टेस्ट शतकों की मदद से 3845 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 226 विकेट भी हासिल किये। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में फ्लिंटॉफ ने 169 विकेट झटके हैं। उन्होंने 3 शतकों की मदद से 3394 रन बनाए थे। वहीं, फैंस अब रॉकी से भी उम्मीद कर रहे हैं कि वो अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर एक बड़े खिलाड़ी बनेंगे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines