Andre Russell: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच 4 मई को मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में आंद्रे रसल ने कमाल कर दिया। उन्होंने 22 गेंदों में तूफानी फिफ्टी ठोककर राजस्थान के गेंदबाजों की खटिया खड़ी कर दी। हालांकि रसल के तूफानी अर्धशतक के बाद उनकी उम्र पर सवाल खड़े हुए, जिसके बाद रसल ने मजाकिया अंदाज में जवाब देकर महफिल लूट ली।
आंद्रे रसल ने मचाया कोहराम
रसल ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके के अलावा 6 छक्के अपने नाम किए। रसल ने 25 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 228 का रहा। विस्फोटक पारी खेलने के बाद रसल से पूछा गया कि आप कुछ दिन पहले ही 37 साल के हो गए हैं। इस बात का रसल ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे अभी भी लग रहा है कि मैं 27 साल का हूं। एज इज जस्ट ए नंबर।
बहरहाल अपनी तूफानी पारी से विस्फोटक ऑलराउंडर ने ये साबित कर दिया कि उनके लिए उम्र मायने नहीं रखती है। बता दें कि रसल ने अपनी छठी गेंद पर खाता खोला था। लेकिन इसके बाद उन्होंने राजस्थान के गेंदबाजों का धागा खोल दिया। रसल की तूफानी पारी के दमपर केकेआर ने आखिरी 5 ओवर में 85 रन बटोरे थे। रसल के अलावा केकेआर की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका।
केकेआर ने बनाए 206 रन
पहले बल्लेबाजी कर रही केकेआर को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन 9 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज ने 25 गेंदों में 35 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 31 गेंदों में 44 रन बनाए। केकेआर ने 15 ओवर के बाद 121 रन बनाए थे। लेकिन आंद्रे रसल की तूफानी पारी के दमपर केकेआर आखिरी 5 ओवर में 85 रन बनाने में कामयाब रही। इस वजह से केकेआर ने 20 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines