Andre Russell: कोलकाता और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले में आंद्रे रसल ने कमाल कर दिया। उन्होंने इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। रसल ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूटी, जिसकी वजह से केकेआर ने 206 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। आंद्रे रसल ने इस मैच में बड़ा कारनामा किया। वह कोलकाता में ऐसा कारनामा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
रसल का कमाल
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में आंद्रे रसल 13वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए। शुरुआत में उन्होंने पिच को समझा और छठी गेंद पर अपना खाता खोला। फिर 16वें ओवर में जब आकाश मधवाल गेंदबाजी करने आए, तो रसल ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया और इस ओवर में 14 रन बटोर लिए।
इसके बाद रसल पूरी तरह लय में आ गए। उन्होंने महेश तीक्षणा के ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर रनगति को तेज कर दिया। रसल ने पूरे मैच में केवल 25 गेंदों में 57 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के जड़े। वह नाबाद रहे और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इस शानदार पारी के दौरान रसल ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर अपने 1000 आईपीएल रन भी पूरे किए। वह इस मैदान पर ऐसा करने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर सुनील नरेन हैं, जिन्होंने यहां अब तक 672 रन बनाए हैं। रसल ने 22 गेंदों में ही फिफ्टी पूरी की थी और सभी गेंदबाजों के आगे खुलकर रन बनाए थे।
ऐसा था मैच का हाल
रसल की अर्धशतकीय पारी के दम पर केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थाम 20 ओवर में 205 रन ही बना सकी। राजस्थान की ओर से रियान पराग ने 6 गेंदों में 6 छक्के भी जड़े। उनके बल्ले से 45 गेंदों में 95 रन निकले। लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था।
ईडन गार्डन्स पर 1000 से अधिक आईपीएल रन
1407 – गौतम गंभीर
1159 – रॉबिन उथप्पा
1005* – आंद्रे रसल
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
7 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines